हिमाचल में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: भाजपा 4 दिसंबर को जोरावर स्टेडियम में करेगी सरकार पर प्रहार – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: भाजपा 4 दिसंबर को जोरावर स्टेडियम में करेगी सरकार पर प्रहार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

तपोवन में प्रस्तावित हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दाैरान भाजपा 4 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करेगी। बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. बिंदल व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी। प्रदर्शन जोरावर स्टेडियम में किया जाएगा। कहा कि बिहार चुनाव में कांग्रेस की जो दुर्दशा हुई है, वो पूरा देख देख रहा है। कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार चुनाव परिणाम के बाद मुर्छित अवस्था में चली गई है। बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस 11 दिसंबर को तीन वर्ष पूरा होने पर जश्न मनाने जा रही। यह सरकार आज तक की सबसे निकम्मी सरकार है। कांग्रेस सरकार तीन साल बनाम युवा बेरोजगारों की बर्बादी के तीन साल, माफिया राज, तालाबंदी करने, बढ़ते कर्ज व झूठी गारंटियों के तीन साल आदि मुद्दों पर विशाल प्रदर्शन करेगी। इस सरकार को अब सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का तीन साल का जश्न किसी के गले नहीं उतर रहा है। प्रदेश आपदा के दाैर में हैं, राज्य में आपदा प्रबंधन एक्ट लगा है।  एक्ट की आड़ में पंचायत चुनाव टालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सरकार को जश्न मनाना है। बिहार चुनाव में तो कांग्रेस पार्टी एक बोलेरो गाड़ी में फिट हो गई है। हिमाचल के चुनाव में इन्हें ऑल्टो गाड़ी में फिट किया जाएगा। ऑल्टो गाड़ी मुख्यमंत्री की भी प्रिय गाड़ी है।HimachalPolitics
#BJPProtest
#ZorawarStadium
#VidhanSabhaSession
#PoliticalRally
#HPNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000