लेडी गवर्नर एवं हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस(अस्पताल कल्याण अनुभाग) शिमला की अध्यक्षा द्वारा इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान के कैंसर अस्पताल का दौरा ! – भारत केसरी टीवी

लेडी गवर्नर एवं हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस(अस्पताल कल्याण अनुभाग) शिमला की अध्यक्षा द्वारा इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान के कैंसर अस्पताल का दौरा !

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 19/03/2024

Advertisement

माननीय लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) श्रीमती जानकी शुक्ल द्वारा दिनांक 20 मार्च 2024 (बुधवार) को इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान के कैंसर अस्पताल का दौरा किया गया जिसमें उनके साथ अनुभाग की सदस्याओं ने भी भाग लिया व् कैंसर अस्पताल में भर्ती रोगियों तथा कीमोथेरेपी करवाने आये लोगों को स्वच्छता किट तथा फल व् जूस वितरित किये गए। यह जानकारी हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस के सहायक सचिव श्री संजीव कुमार ने दी। उन्होने कहा कि माननीय लेडी गवर्नर के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें उनके द्वारा अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों का कुशल क्षेम जाना तथा उन्हें स्वच्छता किट तथा फल व् जूस वितरित किये। श्रीमती जानकी शुक्ल ने कहा कि हमें कैंसर के प्रति जागरूकता बढाने की आवश्यकता है तथा यदि हम कैंसर के प्रति जागरूक होंगे तो इसका जोखिम कम हो सकता है तथा कैंसर का जल्दी पता लगने से शीघ्र स्वस्थ होने की सम्भावना भी बढ़ जाती है। इसलिए कैंसर के लक्षण और बचाव के प्रति लोगों को जानकारी देना जरूरी है। इस कार्यक्रम में कैंसर अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ० मुनीश गुप्ता द्वारा माननीय लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा, अस्पताल कल्याण अनुभाग, हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस को अस्पताल की कार्य-प्रणाली एवं विभिन्न विभागों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में अस्पताल कल्याण अनुभाग से श्रीमती(डा०) किमी सूद, श्रीमती सुविधा, श्रीमती सिमी सूद, श्रीमती बिंदु सैनी, श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती लोकेश्वरी, श्रीमती नमिता जसवाल, श्रीमती मोनिका, श्रीमती संतोष, श्रीमती कमला भोइल व् हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस के कर्मचारी / स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000