जीत से बड़ा मनोबल, इतिहास बदला : बिंदल

हिमाचल प्रदेश ब्यूरो सुभाष शर्मा 27/02/2024

Advertisement

शिमला, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, सिकंदर कुमार और समस्त भाजपा विधायक दल ने भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हर्ष महाजन को उनकी जीत पर शुभकामनाएं दी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि 34 वोट प्रत्येक पार्टी को मिले और पर्ची के आधार पर किसी पार्टी के उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है, यह हर्ष का विषय है और इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का इस जीत से मनोबल बहुत ज्यादा बड़ा है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर में भी भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल की अध्यक्षता में पटाखे जलाकर इस जीत का जश्न मनाया गया।
उनके साथ प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, मीडिया प्रभारी करण नंदा, प्रमोद ठाकुर उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000