“जिसमें तनिक भी शांति नहीं वही नशा है”—सोलन जेल में ‘Quit करो!’ वर्कशॉप के जरिए कैदियों को नशा मुक्ति का संदेश – भारत केसरी टीवी

“जिसमें तनिक भी शांति नहीं वही नशा है”—सोलन जेल में ‘Quit करो!’ वर्कशॉप के जरिए कैदियों को नशा मुक्ति का संदेश

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

जिसमें तनिक भी शांति नहीं वही नशा है:- स्वामी विज्ञानानंद जी।

Advertisement

संस्थान द्वारा जिला कारागार सोलन में क्विट करो वर्कशॉप का आयोजन।

Advertisement

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा जिला कारागार सोलन में आयोजित कार्यक्रम के तृतीय दिवस संस्थान की ओर से नशा उन्मूलन कार्यक्रम “बोध” प्रकल्प के अंतर्गत “Quit करो!” वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमे दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी विज्ञानानंद जी ने कैदी बंधुओं को नशे के विरुद्ध जाग्रत करते हुए कहा कि राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी कहा जाने वाला आज का युवा वर्ग नशे की दलदल में फंस कर अपने जीवन का पतन कर रहा है।

आज के समय में धुम्रपान और चबाने वाले तम्बाकू का सेवन बहुत अधिक मात्रा में किया जा रहा है, जो कि चिंता का विषय है। निकोटीन-युक्त धूम्र-पान के आगोश में, कैंसरजन्य विकारों की कालजयी विभीषिका, श्वास-प्रणाली के स्पंदन को मन्द कर, अनवरत जीवन-उत्कर्ष को भस्मावशेष में परिवर्तित कर देती है। तम्बाकू के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की बीमारियां हो रही हैं, जैसे, कैंसर रोग, हृदय रोग, लीवर की बीमारी, क्रोनिक रोग इत्यादि। निकोटीन एक ऐसा पदार्थ है जो बेहद नशीला होता है और तम्बाकू के पौधों में पाया जाता है। तम्बाकू के उत्पाद, तम्बाकू के पौधे की पत्तियों को संसाधित करके बनाये जाते हैं।

क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव फेफड़े की बीमारी, हृदय रोग और कई घातक बीमारियां सीधे तौर पर तम्बाकू उत्पादों से जुड़ी हुई हैं। प्रत्येक वर्ष, तम्बाकू के उपयोग के कारण लगभग 80 लाख व्यक्तियों की जान चली जाती है।
समाधान स्वरूप स्वामी जी ने बताया कि मन से उपजी इस समस्या का समाधान मन के स्तर पर उतर कर ही किया जा सकता है। जो कि ब्रह्म ज्ञान द्वारा ही संभव है।\

कार्यक्रम में महात्मा बलदेव, राघवेंद्र व नारायण ने राष्ट्र भक्ति के गीत गाकर कैदी बंधुओं का सकारात्मक मार्ग दर्शन किया। कार्यक्रम में कारगार सहायक अधीक्षक रमेश चौहान, डॉ शैलेन्द्र व अनीश की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में कारागार सहायक अधीक्षक रमेश चौहान ने कार्यक्रम के लिए संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी जी से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करने का अनुरोध किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000