शिमला के लोअर खलीनी में मकान में लगी भंयकर आग – भारत केसरी टीवी

शिमला के लोअर खलीनी में मकान में लगी भंयकर आग

शिमला। राजधानी शिमला के उपनगर लोअर खलीनी में एक मकान में आग लगने का मामला समाने आया है। शिमला के झंझीड़ी लोअर खलीनी में बाबू‌राम नामक व्यक्ति के मकान में बुधावर रात भयंकर आग लग गई। आग से मकान की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई। हालांकि गनीमत रही की इस अग्निकांड में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने की सूचना स्थानिय निवासियों ने फायर ब्रिगेड विभाग को दी। वहीं, लोगों ने आग की लपटों को फैलता देख आग बुझाना शुरू किया और बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

Advertisement

घर में बने मंदिर से सुलगी आग
बाबूराम ने बताया कि अग्निकांड की ये घटना बुधावर देर शाम 8 बजे के आस-पास घटी। उन्होंने बताया कि उनके मकान में अचानक भयंकर आग लग गई। हालांकि जब ये आग लगी तो उस समय घर की ऊपरी मंजिल पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मकान की ऊपरी मंजिल पर मंदिर बनाया गया था और आग सबसे पहले वहीं से सुलगी है। हालांकि ये आग धूप जलाने से लगी है या किसी अन्य कारण से ये पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

अग्निकांड में मकान की ऊपरी मंजिल जलकर राख
बाबूराम ने बताया कि ऊपरी मंजिल पर जब आग लगी तो देखते ही देखते आग पूरी मंजिल में भड़क गई और ऊपरी मंजिल पूरी तरह से जलकर राख हो गई. घर के सभी लोग भी अचानक लगी से घबराकर घर से बाहर निकल आए और पूरा पड़ोस भी मौके पर इकट्ठा हो गया और आग बुझाने में जुट गए. लोगों ने अग्निकांड की सूचना न्यू शिमला थाना व दमकल विभाग को दी। हालांकि फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। अग्निकांड में हुए नुकसान का अभी तक आकलन नहीं किया गया है. विभाग की टीम मौके पर पहुंची गई है और राहत बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

एसपपी शिमला संजीव गांधी ने अग्निकांड की पुष्टि करते हुए बताया, “शिमला के लोअर खलीनी में एक मकान में आग लगने का मामला सामने आया है. फिलहाल आग को पूरी तरह से बुझा कर स्थिति पर काबू पा लिया गया है। “

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000