जिन्हें नहीं मिली है OPS, 2032 तक उन्हें भी मिलेगी, सीएम सुक्खू बोले, सेस के बाद भी पड़ोसी… पढ़ें पूरी खबर – भारत केसरी टीवी

जिन्हें नहीं मिली है OPS, 2032 तक उन्हें भी मिलेगी, सीएम सुक्खू बोले, सेस के बाद भी पड़ोसी… पढ़ें पूरी खबर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

जिन्हें नहीं मिली है OPS, 2032 तक उन्हें भी मिलेगी, सीएम सुक्खू बोले, सेस के बाद भी पड़ोसी… पढ़ें पूरी खबर

Advertisement

सीएम सुक्खू बोले, सेस के बाद भी पड़ोसी राज्यों से ज्यादा नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

एक लाख परिवारों को 300 यूनिट बिजली, 1500 रुपए के साथ हिमकेयर भी देंगे

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट पर दी गई प्रतिक्रिया पर कहा कि सरकार विधवा और अनाथ बच्चों के लिए जो सेस लगाने जा रही है, वह सरकार चलाने के लिए नहीं, बल्कि उन्हीं पर खर्च होगा, जिसके लिए लिया जा रहा है। विधानसभा में उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिनको अभी तक ओपीएस नहीं मिली, 2032 तक उन्हें भी सरकार ओपीएस देगी। हम एक लाख गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजली के अलावा इन गरीब परिवारों की महिला को 1500 रुपए के साथ हिमकेयर भी देंगे।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष द्वारा विधवा और अनाथ बच्चों के लिए पेट्रोल और डीजल पर लगाए जाने वाले सेस को लेकर कहा कि पंजाब और हरियाणा से अधिक हिमाचल में पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढेंग़े। सरकार ने यह अभी तय नहीं किया है कि कितना सैस लगाना है। यह 10 पैसे, 20 पैसे भी हो सकता है। ऐसे में हिमाचल में पेट्रोल-डीजल के दाम ज्यादा नहीं बढ़ेंगे। फायनांशियल एमरजेंसी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि फायनांस चाहे कम हो, लेकिन हम आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ रहे हंै।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000