जल शक्ति विभाग में 40 जूनियर इंजीनियर बने सहायक अभियंता, 12 को SDO पद पर भी पदोन्नति – भारत केसरी टीवी

जल शक्ति विभाग में 40 जूनियर इंजीनियर बने सहायक अभियंता, 12 को SDO पद पर भी पदोन्नति

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला,  जल शक्ति विभाग के 40 जूनियर इंजीनियरों (सिविल) को पदोन्नत कर सहायक अभियंता (Assistant Engineer-Civil) बनाया गया है। विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में स्वीकृत रिक्त पदों के विरुद्ध पात्र जूनियर इंजीनियरों की पदोन्नति की सिफारिश की गई थी।

 

उन्होंने बताया कि पदोन्नत किए गए 40 जूनियर इंजीनियरों में 22 डिप्लोमा धारक तथा 18 स्नातक/AMIE श्रेणी से हैं। वर्गवार इनमें 21 सामान्य वर्ग, 6 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 9 अनुसूचित जाति (SC) और 4 अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अधिकारी शामिल हैं।

 

इसके अतिरिक्त, 12 जूनियर इंजीनियरों को निकट भविष्य में रिक्त होने वाले पदों के विरुद्ध उपमंडल अधिकारी (SDO) के पद पर भी पदोन्नत किया गया है।

 

डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि इन पदोन्नतियों से विभाग की प्रशासनिक और तकनीकी कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही महत्वपूर्ण तकनीकी पदों पर अनुभवी अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे विभिन्न विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन संभव होगा और विभाग की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ बनेगी।

 

उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग प्रदेश में पेयजल आपूर्ति, सिंचाई और जल संसाधनों के विकास, संचालन एवं रखरखाव का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहा है। विभाग लोगों को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पदोन्नति हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित विभिन्न सिविल रिट याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

 

प्रधान सचिव ने कहा कि इन पदोन्नतियों से विभाग की संस्थागत क्षमता और मजबूत होगी तथा प्रदेशवासियों को बेहतर, अधिक प्रभावी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की विभाग की प्रतिबद्धता को और मजबूती मिलेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000