जलजनित रोगों से बचाव के लिए, उबाल कर पीये पानी : डॉ गोपाल स्वास्थ्य के प्रति रहे सतर्क, साफ सफाई का रखे विशेष ध्यान – भारत केसरी टीवी

जलजनित रोगों से बचाव के लिए, उबाल कर पीये पानी : डॉ गोपाल स्वास्थ्य के प्रति रहे सतर्क, साफ सफाई का रखे विशेष ध्यान

B.R.Sarena करसोग 21/7/25

Advertisement

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि मॉनसून सीजन के दौरान जलजनित रोगों का खतरा बढ़ जाता हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि बारिश और बाढ़ के बाद पानी दूषित हो जाता हैं और पानी के दूषित होने से जल जनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है ।
उन्होंने बताया कि दूषित पानी का प्रयोग करने से उल्टी, दस्त और बुखार आदि होना स्वाभाविक है। लेकिन बचाब और इलाज के अभाव में यह रोग जानलेवा भी हो सकते हैं।

Advertisement

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग ने स्वास्थ्य खंड करसोग के सभी लोगों से आग्रह किया है कि मॉनसून सीजन के दृष्टिगत साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने बताया कि पीने के पानी को कम से कम 10 मिनट तक अवश्य उबाल लें और फिर ठंडा होने पर पेयजल के रूप में, उस उबले हुए पानी का ही प्रयोग करे ।
उन्होंने बताया कि करसोग खंड के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य विभाग के सभी संस्थान, इस समय अलर्ट मोड पर है और स्वास्थ्य खंड करसोग में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाइयां और उपकरण आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ।
उन्होंने बताया कि बीमारी की आशंका होने पर या बीमार होने की स्थिति में शीघ्र अति शीघ्र अपने नज़दीकी स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क करे ताकि समय रहते उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000