जयराम ठाकुर का सरकार पर निशाना — “लिखित में दें भरोसा, समय पर होंगे चुनाव”, लगाया इलेक्शन से भागने का आरोप – भारत केसरी टीवी

जयराम ठाकुर का सरकार पर निशाना — “लिखित में दें भरोसा, समय पर होंगे चुनाव”, लगाया इलेक्शन से भागने का आरोप

[MADAN SHARMA]

 

मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनाव के मामले में सरकार हर दिन झूठ बोल रही है और विपक्ष पर गलत आरोप लगा रही है। पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री खुद झूठ बोल रहे हैं और अपने मंत्रियों तथा अन्य नेताओं से भी झूठ बुलवा रहे हैं। व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार अगर पंचायत चुनाव के समय पर होने को लेकर आश्वस्त है, तो वह इस बात को लिखित में बताए कि समय से चुनाव होंगे अन्यथा चुनाव से भागने की बात को स्वीकार करें। इससे ही इस मुद्दे का पटाक्षेप हो जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमेशा झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री विपक्ष के तर्कों को नकार नहीं सकते। अभी तक सरकार आरक्षण रोस्टर तय नहीं कर पाई है, जो न्यायालय के आदेशानुसार चुनावी प्रक्रिया के शुरू होने के 90 पहले करना अनिवार्य है।
पदकवीरों को बधाई
जयराम ठाकुर ने दक्षिणी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पदक जीतने वाले हिमाचल के एथलीट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के खिलाडिय़ों मनीषा कुमारी और संदीप सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। यह पदक उनके कठिन श्रम और समर्पण, गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं परिजनों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों के सफल भविष्य की प्रार्थना भी की।
पानी की पाइपों से निर्माण
जयराम ठाकुर ने कहा कि निरमंड में जलशक्ति विभाग के भवन निर्माण की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है

#JairamThakur #HimachalPolitics #Election2025 #BJP #Congress #PoliticalNews #BreakingNews #HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000