जयराम ठाकुर का आरोप: धारा 118 में बदलाव हिमाचल के हित बेचने की साजिश – भारत केसरी टीवी

जयराम ठाकुर का आरोप: धारा 118 में बदलाव हिमाचल के हित बेचने की साजिश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

सदन में बोले नेता प्रतिपक्ष, साजिश के तहत किया जा रहा धारा 118 में संशोधन
विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने पहले दिन से ही हिमाचल ऑन सेल की योजना चलाई हुई है। मुख्यमंत्री कई बार सार्वजनिक बयानों में इस बात का जिक्र भी कर चुके हैं और उनके फैसलों में भी हिमाचल के हितों की बेचने की बात बार-बार सामने आई है। विधानसभा में धारा 118 को लेकर जो संशोधन लाया गया है, वह प्रदेश के हितों को बेचने की एक साजिश है। हम पहले दिन से कह रहे हैं कि सरकार की मित्र मंडली में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो देश भर में घूम-घूम कर धारा 118 में छूट दिलवाने का ठेका लेते फिर रहे हैं। मीडिया के माध्यम से भी ऐसी कई बार बातें सामने आई हैं, जो धारा 118 में छूट दिलाने के नाम पर पैसे इक_े करते देखे गए।
अब सरकार ऐसा सिस्टम बनाने में लगी है, जो लोगों को हिमाचल में जमीन न खरीदने का रास्ता निकाल सके। सरकार हर तरीके से हिमाचल प्रदेश के हितों को बेचने पर अमादा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पांच लाख सरकारी नौकरी और ठूंजा साल वाली पक्की नौकरी की गारंटी देकर जो सत्ता में आए थे, वे तीन साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी इस बात का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं कि उन्होंने अब तक कितनी नौकरियां दी हैं।

#Dhara118 #HimachalPolitics #JairamThakur #OppositionAttack #HimachalGovt #VidhanSabha #HimachalOnSale #PoliticalDebate #HPNews #LandLaw

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000