जमानत के बाद दोबारा दबोचा गया पंजाब का चिट्टा तस्कर – भारत केसरी टीवी

जमानत के बाद दोबारा दबोचा गया पंजाब का चिट्टा तस्कर

हिमाचल प्रदेश के चम्बा ज़िले में पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। बीते पांच दिनों में पाँच लोग चिट्टे के साथ पकड़े गए हैं। चौंकाने वाली बात यह रही कि इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने दूसरी बार गिरफ्तार किया है। जमानत पर छूटने के महज़ पाँच दिन बाद ही उसने फिर से नशे का धंधा शुरू कर दिया, लेकिन इस बार पुलिस ने उसे बड़ी खेप के साथ दबोच लिया और जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनमोल दीप सिंह, निवासी खतराई कलां, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने सरू-डुल्ला मार्ग पर जीरो प्वाइंट के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान आरोपी बनीखेत से चम्बा की ओर पैदल आते हुए मिला। उसके कंधे पर लटक रहे बैग की तलाशी लेने पर 19.52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मौके पर ही आरोपी को पकड़कर चम्बा थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया।

इससे पहले 21 सितम्बर को भी अनमोल दीप को पुलिस ने पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा था। उस वक्त गुप्त सूचना के आधार पर उदयपुर के तड़ोली क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में सुबह पाँच बजे छापेमारी की गई थी। तलाशी के दौरान उसके पास से 3.31 ग्राम चिट्टा और नशे की बिक्री से कमाए गए 7,600 रुपये नकद बरामद हुए थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000