जनता के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए लड़ती है कांग्रेस: मुख्यमंत्री सुक्खू – भारत केसरी टीवी

जनता के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए लड़ती है कांग्रेस: मुख्यमंत्री सुक्खू

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

जनता के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए लड़ती है कांग्रेस: मुख्यमंत्री सुक्खू

Advertisement

पश्चिम बंगाल के चौड़ंगी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार शाम आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय और समान अवसरों के लिए संघर्ष करती आई है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ यह लड़ाई जारी रखेगी।

Advertisement

उन्होंने इस अवसर पर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी मानस सरकार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता, विशेषकर युवा वर्ग, अब बदलाव चाहता है और ऐसी सरकार की उम्मीद कर रहा है जो विकास, पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 20 वर्षों बाद कांग्रेस ने राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पश्चिम बंगाल के विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों और जातियों का समान सम्मान करती है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का मजबूत होना लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए जरूरी है। उन्होंने लोगों से राज्य के उज्ज्वल भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस का समर्थन करने का आह्वान किया।

वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की कार्यशैली से आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा की विभाजनकारी राजनीति है और दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस का अस्थिर और भ्रष्ट प्रशासन, जिससे जनता का भरोसा बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000