जनता की जेब पर वार, दोस्तों को उपहार : बिक्रम ठाकुर ने कहा – सुक्खू सरकार की नीतियां लूट का कारोबार – भारत केसरी टीवी

जनता की जेब पर वार, दोस्तों को उपहार : बिक्रम ठाकुर ने कहा – सुक्खू सरकार की नीतियां लूट का कारोबार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

पूर्व उद्योग मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ विधायक बिक्रम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र से मिली राहत के बावजूद प्रदेश में आज जनता महंगाई और कुशासन की मार झेल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के अवसर पर सीमेंट पर GST को 28% से घटाकर 18% किया, जिससे हर बैग पर करीब ₹40 सस्ता होना था। यह राहत आपदा प्रभावित प्रदेश और गरीब-मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात थी, लेकिन प्रदेश की सुक्खू सरकार ने यह राहत जनता तक पहुँचने ही नहीं दी।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि केंद्र से राहत मिलने के तुरंत बाद सुक्खू सरकार ने प्रदेश में एडिशनल गुड्स टैक्स (AGT) को बढ़ाकर ₹16 प्रति बैग कर दिया गया, जबकि भाजपा सरकार के समय यह केवल ₹7.50 था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपदा के समय इसे ₹11 तक बढ़ाया था और अब मोदी सरकार की राहत मिलते ही तुरंत इसे और बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा यह कदम सीधे-सीधे जनता की जेब पर डाका डालने जैसा है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौर में राज्य सरकार राहत देने की बजाय जेब काटने पर उतारू है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि जनता पर टैक्स का बोझ डालने के साथ-साथ प्रदेश सरकार की फिजूलखर्ची भी किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक मित्रों को खुश करने के लिए उन्हें विदेश दौरों पर भेजा जा रहा है। आपदा के समय चेयरमैन पदों की बरसात की जा रही है और सत्ता के करीबियों को हर तरह की सुविधाएँ दी जा रही हैं। उन्होंने कहा, “जनता कर चुकाए और मुख्यमंत्री अपने मित्रों को विदेश भ्रमण पर भेजे, यह अन्याय नहीं तो क्या है?”

बिक्रम ठाकुर ने कर्मचारियों के मुद्दों को भी जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने कहा कि HRTC के पेंशनभोगियों को महीनों तक पेंशन नहीं मिल रही, जिससे बुजुर्ग परेशान हैं। वहीं HPTDC के कर्मचारियों को वेतन गत 26 सितंबर को भाजपा के दबाव के बाद दी गई, लेकिन अगला वेतन कब मिलेगा, इसका कोई भरोसा नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल मीडिया में बड़ी-बड़ी बातें करके सुर्खियाँ बटोरना चाहते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कर्मचारी और आम लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं।

पूर्व उद्योग मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ विधायक बिक्रम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र से मिली राहत के बावजूद प्रदेश में आज जनता महंगाई और कुशासन की मार झेल रही है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि त्योहारों के सीजन पर भी सरकार ने आम लोगों की खुशियाँ छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि आज हर परिवार महंगाई से त्रस्त है। जेबें खाली हैं और लोग अपने त्योहार तक मनाने में असमर्थ हैं। प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार आई है जिसने जनता को त्यौहारों पर भी बोझ के सिवा कुछ नहीं दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000