मोदी की गारंटी पर जनता लगाएगी मोहर : नंदा – भारत केसरी टीवी

मोदी की गारंटी पर जनता लगाएगी मोहर : नंदा

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 11/02/2024

Advertisement

भाजपा के गांव चलो अभियान के अंतर्गत प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने शिमला मंडल के बूथ नंबर 35 क्लेस्टन में एक कार्यक्रम में भाग लिया।
उनके साथ बूथ अध्यक्ष प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।

Advertisement

नंदा ने बताया कि पूरे प्रदेश भर में यह अभियान तेज गति से चल रहा है और भाजपा के सभी नेतागण किसी न किसी बूथ का प्रवास कर बूथ को सशक्त करने का कार्य कर रहे हैं। इस अभियान का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के योलबूट से किया था।

Advertisement

नंदा ने कहा कि पूरे देश और हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य और गारंटी पर मोहर लग रही है और ऐसा प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को आने वाले लोकसभा चावन में प्रचंड बहुमत प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा की यूपीए के शासन के समय भारत में कोई निवेश तक नहीं करना चाहता था और एफडीआई राशि केवल 305 बिलियन डॉलर थी। मोदी सरकार की कुशल आर्थिक एवं व्यापार-अनुकूल नीतियों के कारण में आज एफडीआई राशि लगभग दोगुनी होकर 596.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाई गईं समर्थनकारी नीतियों का ही परिणाम है कि यूपीए कार्यकाल में स्टार्टअप की संख्या मात्र 350 से बढ़कर 1,17,257 स्टार्टअप तक पहुंच गई है। आज केन्द्र सरकार स्टार्टअप्स को वित्तीय और प्रबंधन समर्थन दे रही है, जिससे देश में रोजगार और नवाचार के मौके बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीबी की समस्या का समाधान ढूंढने में उल्लेखनीय प्रगति की है, जो व्यापक सामाजिक-आर्थिक विकास का प्रतीक है। आज देश के वंचित तबके तक स्वच्छ जल, भोजन, बिजली और शैक्षिक अवसरों की पहुंच को सुगम बनाया गया है। इस सकारात्मक बदलाव का श्रेय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शिता और अथक प्रयासों के साथ केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान और पीएम उज्ज्वला योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को जाता है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000