चिट्टे पर सख्त कार्रवाई: 112 पर सूचना दें, पुलिस औसतन 14 मिनट में मौके पर – भारत केसरी टीवी

चिट्टे पर सख्त कार्रवाई: 112 पर सूचना दें, पुलिस औसतन 14 मिनट में मौके पर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*चिट्टे पर चोट 112 पर दें तस्करी की सूचना, 14 मिनट में पहुंचेगी पुलिस*

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के लोग अब 112 हेल्पलाइन पर शिकायत दें और पुलिस 14 मिनट के भीतर घटनास्थल तक पहुंचेगी। सूचनाओं के आधार पर पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) अब शिकायत के बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने का समय ट्रैक कर रहा है।
हिमाचल पुलिस की चिट्टा तस्कर पकड़वाओ, इनाम पाओ योजना का प्रदेश में असर दिखने लगा है। 112 हेल्पलाइन पर लगातार मिल रहीं सूचनाओं के आधार पर पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) अब शिकायत के बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने का समय ट्रैक कर रहा है। औसतन 14 मिनट के भीतर पुलिस टीम घटनास्थल तक पहुंच रही है।
नूरपुर में 112 पर मिली गोपनीय सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत छापा मारकर 2.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी अशोक तिवारी ने बताया कि योजना शुरू होने के बाद आम लोगों में भरोसा बढ़ा है और पिछले कुछ दिनों में 112 पर प्राप्त सूचनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है
उन्होंने कहा कि पुलिस हर सूचना को प्राथमिकता से ले रही है और शिकायत मिलते ही कंट्रोल रूम से निकटतम पेट्रोलिंग यूनिट को अलर्ट भेज दिया जाता है। डीजीपी ने प्रदेश के आम लोगों विशेषकर युवाओं से अपील की है#ChittaFreeHimachal #HimachalPolice #HP112 #DrugFreeHP #AshokTiwariDGP #NarcoticsAction #CrimeControl #HimachalNews #DrugAwareness

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000