चिट्टे के खात्मे का संकल्प: धर्मशाला में आज राज्य स्तरीय एंटी-चिट्टा वॉकथॉन, CM सुक्खू करेंगे नेतृत्व – भारत केसरी टीवी

चिट्टे के खात्मे का संकल्प: धर्मशाला में आज राज्य स्तरीय एंटी-चिट्टा वॉकथॉन, CM सुक्खू करेंगे नेतृत्व

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

एंटी-चिट्टा वॉकाथन आज; मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे रैली का नेतृत्व, हजारों लोग करेंगे शिरकत

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध छेड़े गए व्यापक अभियान के तहत सोमवार को धर्मशाला में राज्य स्तरीय एंटी-चिट्टा अवेयरनैस वॉकथॉन आयोजित की जाएगी। इस महत्त्वपूर्ण आयोजन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं शामिल होंगे और रैली का नेतृत्व करेंगे। इसमें राज्य भर के हजारों लोग भाग लेंगे। एंटी-चिट्टा वॉकथॉन प्रात: 9:30 बजे दाड़ी मेला मैदान से आरंभ होगी तथा पुलिस ग्राउंड धर्मशाला तक जाएगी। रैली में युवा, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने चिट्टे एवं अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से युवाओं को बचाने और नशामुक्त हिमाचल के निर्माण के उद्देश्य से तीन माह का व्यापक, बहुस्तरीय और समन्वित जागरूकता अभियान शुरू किया है। डीआईजी नॉर्दर्न रेंज सौम्या सांबशिवन ने जिला कांगड़ा के नागरिकों से अपील की कि वे नशामुक्त हिमाचल के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देना, खेल-संस्कृति को बढ़ावा देना और नशे के खिलाफ मजबूत संदेश देना समय की आवश्यकता है।

 

डीआईजी नॉर्दर्न रेंज सौम्या सांबशिवन ने रविवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कहा कि वाॉकथॉन के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दौरान धर्मशाला से पालमपुर मुख्य सडक़ मार्ग रेडक्रॉस चौक से शिला चौक तक सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक पूरी तरह सील रहेगा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर सामान्य वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी, ताकि वॉकथॉन का संचालन सुचारू रहे। वॉकथॉन प्रतिभागियों को लाने वाली स्कूल बसें/वाहन तथा वीवीआईपी वाहन इसी सील मार्ग से गुजर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पालमपुर एवं योल से धर्मशाला आने वाले वाहन शिला चौक, पास्सू, चैतडू चौक, सकोह, धर्मशाला वैकल्पिक मार्ग से होकर आएंगे। वहीं, धर्मशाला से पालमपुर योल जाने वाले वाहन सकोह, चैतडू शिला चौक से होकर जाएंगे। एंबुलेंस, फायर, पुलिस आदि किसी भी आपातकालीन सेवा को किसी भी स्थिति में रोका नहीं जाएगा। रेडक्रॉस चौक से शिला चौक तक आपातकालीन वाहनों का आवागमन निर्बाध रहेगा।

#AntiChittaWalkathon #NashaMuktHimachal #DharamshalaEvent #CMSukhu #YouthAgainstDrugs #HPPolice #KangraNews #HimachalAwareness #DrugFreeHimachal #WalkForChange #HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000