घर में खड़ी गाड़ी का कटा टोल, सनवारा प्लाजा पर अधिवक्ता की शिकायत – भारत केसरी टीवी

घर में खड़ी गाड़ी का कटा टोल, सनवारा प्लाजा पर अधिवक्ता की शिकायत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

सोलन जिला के सनवारा टोल प्लाजा पर डिजिटल भुगतान प्रणाली को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के एक अधिवक्ता दिनेश कुमार के पास उस समय टोल कटने का मैसेज पहुंचा, जब उनकी कार घर पर ही खड़ी थी। बिना वाहन के टोल प्लाजा से गुजरने के बावजूद खाते से राशि कटने की घटना ने डिजिटल भुगतान की विश्वसनीयता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिवक्ता के मोबाइल पर टोल कटने का संदेश आने के बाद उन्होंने तुरंत मामले की जांच शुरू की। जब यह स्पष्ट हो गया कि वाहन उस समय टोल प्लाजा से नहीं गुजरा था, तो उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के शिकायत पोर्टल पर औपचारिक शिकायत दर्ज करबाई

Advertisement

शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच की, जिसमें पाया गया कि टोल शुल्क गलती से काटा गया था। जांच पूरी होने के बाद अधिवक्ता के खाते से कटी हुई राशि वापस कर दी गई। हालांकि इस घटना ने डिजिटल टोल प्रणाली की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चालक परेशान
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गलत टोल कटने की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिससे वाहन चालकों में चिंता का माहौल है। लोगों ने टोल प्लाजा प्रबंधन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत तकनीकी व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
बिना वजह टोल कटने पर करें शिकायत

अधिवक्ता दिनेश कुमार ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के साथ भी इस तरह की गड़बड़ी होती है तो वह चुप न बैठे। तुरंत एनएचएआई के शिकायत पोर्टल पर दर्ज करबाए

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000