एचआरटीसी कर्मचारियों को बड़ी राहत: नाइट ओवरटाइम भत्ते के 10 करोड़ रुपये जारी – भारत केसरी टीवी

एचआरटीसी कर्मचारियों को बड़ी राहत: नाइट ओवरटाइम भत्ते के 10 करोड़ रुपये जारी

हिमाचल सरकार ने अपने वादे को निभाते हुए एचआरटीसी के ड्राइवर और कंडक्टरों के खाते में नाइट ओवरटाइम भत्ते के 10 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। शनिवार को शिमला सहित सभी डिपुओं में यह राशि जारी की गई, जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Advertisement

जैसे ही राज्य सरकार ने 10 करोड़ की ग्रांट जारी की, निगम प्रबंधन ने तुरंत चालकों और परिचालकों के खातों में भुगतान कर दिया। मार्च माह में यह दूसरी बार है जब उन्हें रात्रि भत्ते की राशि मिली है। इससे पहले, 5 मार्च को 5 करोड़ रुपये जारी किए गए थे, लेकिन कर्मचारियों ने इसे पर्याप्त नहीं माना और हड़ताल की चेतावनी दे दी थी।

Advertisement

हालात को संभालने के लिए निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों के साथ बैठकें कीं और उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन समाधान न निकलने पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने लगातार बातचीत जारी रखी, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कर्मचारियों को अपने आवास पर बुलाकर चर्चा की और 10 करोड़ रुपये जारी करने का फैसला लिया।

Advertisement

इसके अलावा, कर्मचारियों की प्रोमोशन और नियमितीकरण से जुड़ी मांगों पर भी चर्चा हुई। लंबे समय से पदोन्नति लंबित होने के कारण असंतोष बना हुआ था। इस मुद्दे पर निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि इस पर जल्द कार्यवाही होगी। बताया जा रहा है कि संबंधित फाइल आगे बढ़ा दी गई है, और इस दिशा में प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000