गुरु रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा 2 अगस्त को ऊना से हिमाचल में करेगी प्रवेश, 11 संगठनात्मक जिलों को जोड़ेगी : डॉ. सिकंदर कुमार – भारत केसरी टीवी

गुरु रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा 2 अगस्त को ऊना से हिमाचल में करेगी प्रवेश, 11 संगठनात्मक जिलों को जोड़ेगी : डॉ. सिकंदर कुमार

  • गुरु रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा 2 अगस्त को ऊना से हिमाचल में करेगी प्रवेश, 11 संगठनात्मक जिलों को जोड़ेगी : डॉ. सिकंदर कुमार

 

Advertisement

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा।    31/07/2026

Advertisement

 

 

 

 

 

 

 

29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा समरसता संकल्प अभियान, सामाजिक समरसता और संत रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी यात्रा : डॉ. सिकंदर कुमार

 

 

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं गुरु रविदास जयंती समरसता संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. सिकंदर कुमार ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रारंभ किया गया ‘समरसता संकल्प अभियान’ 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 को संत गुरु रविदास जी के प्राकट्य उत्सव तक पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के समरसता, समानता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

 

डॉ. सिकंदर कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत निकाली जा रही समरसता संकल्प कलश यात्रा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से 29 जुलाई को प्रारंभ हुई है। यह यात्रा 2 अगस्त 2026 को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी और जिला ऊना के ऐतिहासिक संतोषगढ़ स्थित गुरु रविदास मंदिर में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि संतोषगढ़ में स्थानीय मंदिर समिति, भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, विधायक सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर सिंह बग्गा, विधायक सुमित शर्मा, डॉ. सिकंदर कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है और इसे सामाजिक समरसता का महोत्सव बनाया जाएगा।

 

डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि काशी, जहां भगवान विश्वनाथ, पावन मां गंगा और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली स्थित है, वह सदियों से समरसता, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का प्रतीक रही है। उसी पावन भूमि से प्रारंभ हुई यह कलश यात्रा हिमाचल प्रदेश में भी संत रविदास जी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

 

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में यह यात्रा लगभग 9 दिनों तक चलेगी, 11 संगठनात्मक जिलों से होकर गुजरेगी तथा लगभग 800 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। यात्रा का समापन 9 अगस्त को हमीरपुर जिले के कांगू स्थित गुरु रविदास मंदिर में कलश स्थापना एवं विशेष कार्यक्रम के साथ होगा।

 

डॉ. सिकंदर कुमार ने बताया कि यात्रा का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—

 

2 अगस्त – ऊना (संतोषगढ़)

 

3 अगस्त – नाहन

 

4 अगस्त – सोलन एवं शिमला

 

5 अगस्त – बिलासपुर एवं सुंदरनगर

 

6 अगस्त – मंडी एवं जोगिंदरनगर

 

7 अगस्त – पालमपुर एवं कांगड़ा

 

8 अगस्त – जिला देहरा की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम

 

9 अगस्त – हमीरपुर (कांगू मंदिर) में समापन

 

 

उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को सुदृढ़ करने का जनआंदोलन है। भाजपा इस अभियान के माध्यम से संत गुरु रविदास जी के विचार—”मन चंगा तो कठौती में गंगा”, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानव सेवा के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

 

डॉ. सिकंदर कुमार ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक समरसता संकल्प कलश यात्रा में सहभागी बनें तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000