गारंटियों की सरकार निकली टैक्सों की सरकार – कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को महंगाई के बोझ तले कुचला : अनुराग ठाकुर – भारत केसरी टीवी

गारंटियों की सरकार निकली टैक्सों की सरकार – कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को महंगाई के बोझ तले कुचला : अनुराग ठाकुर

गारंटियों की सरकार निकली टैक्सों की सरकार – कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को महंगाई के बोझ तले कुचला : अनुराग ठाकुर

Advertisement

“डीजल पर ₹10.40 VAT के बाद अब पेट्रोल-डीजल पर सेस की तैयारी – जनता की जेब पर डाका डाल रही सुक्खू सरकार”

Advertisement

 

Advertisement

शिमला:  बयूरो सुभाष शर्मा   26/03/2026

Advertisement

 

 

भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2022 में बड़ी-बड़ी गारंटियों और वादों के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार आज पूरी तरह से जनता को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि “चौबे बनने निकली कांग्रेस सरकार दुबे बनकर रह गई है”, क्योंकि एक भी गारंटी आज तक पूरी नहीं हुई है, बल्कि सत्ता में आते ही जनता पर आर्थिक बोझ डालना शुरू कर दिया गया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहले डीजल पर VAT बढ़ाकर इसे ₹10.40 प्रति लीटर तक पहुंचाया, जिसके चलते पिछले लगभग 40 महीनों में हिमाचल की जनता से हजारों करोड़ रुपये वसूले गए। अब सरकार पेट्रोल और डीजल पर अतिरिक्त सेस लगाने की तैयारी कर रही है, जो आम जनता की जेब पर सीधा हमला है।

उन्होंने मुख्यमंत्री के इस बयान पर भी सवाल उठाया कि सेस अभी लागू नहीं हुआ है। ठाकुर ने कहा कि “जब आपके मन में टैक्स लगाने की सोच आ गई है, तो आप उसे लागू करके ही छोड़ेंगे। भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी और हिमाचल की जनता पर एक रुपये का भी अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने देगी।”

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर अपने नेताओं और करीबी लोगों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां एक ओर आम जनता महंगाई से त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने चेयरमैनों की तनख्वाह चार गुना तक बढ़ा दी, महंगी गाड़ियां उपलब्ध करवाई और अपने चहेतों को फायदा पहुंचाया। उन्होंने इसे “कांग्रेस का असली चेहरा” बताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों से खुद उसके नेता भी संतुष्ट नहीं हैं, जिसके कारण पार्टी के अंदर से ही विरोध के स्वर उठ रहे हैं। ठाकुर ने चेतावनी दी कि भाजपा जनता के साथ मिलकर इस जनविरोधी नीति का सड़कों से लेकर सदन तक विरोध करेगी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार का यह तर्क पूरी तरह भ्रामक है कि सेस का बोझ व्यापारियों पर पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंततः इसका असर आम जनता, किसानों, ट्रक ऑपरेटरों, टैक्सी चालकों और छोटे व्यापारियों पर ही पड़ेगा, क्योंकि ईंधन की कीमत बढ़ने से हर क्षेत्र प्रभावित होता है।

उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति पर भी गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज में धकेल दिया गया है। यदि सरकार वित्तीय प्रबंधन नहीं कर पा रही है, तो मुख्यमंत्री को वित्त विभाग किसी सक्षम व्यक्ति को सौंप देना चाहिए।

अंत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार को अपनी 10 गारंटियां तुरंत पूरी करनी चाहिए और जनता पर नए करों का बोझ डालने की बजाय राहत देने का काम करना चाहिए। भाजपा हिमाचल की जनता के साथ खड़ी है और किसी भी कीमत पर पेट्रोल-डीजल पर सेस नहीं लगने देगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000