गाड़ी चोरी की घटना में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गई गाड़ी बरामद – भारत केसरी टीवी

गाड़ी चोरी की घटना में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गई गाड़ी बरामद

सोलन मदन शर्मा

Advertisement

सोलन के कुमारहट्टी से स्विफ्ट कार चोरी
दिनांक 17-02-2025 को जाबली निवासी श्री हंस राज ने पुलिस थाना धर्मपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी कपड़ों की दुकान कुमारहट्टी में स्थित है। दिनांक 16-02-2025 को उन्होंने अपनी स्विफ्ट कार (HP-15A-9957) को कुमारहट्टी फ्लाईओवर के नीचे पार्क किया था। शाम लगभग 7:30 बजे, जब वे दुकान बंद करके लौटे, तो उनकी गाड़ी वहां नहीं थी। उन्होंने अपने स्तर पर गाड़ी की तलाश की, परंतु कोई सफलता नहीं मिली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वाहन चोरी कर लिया है।

Advertisement

उक्त शिकायत पर पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन कर चोरी हुई गाड़ी का पता लगाने का प्रयास किया। जांच के दौरान, चोरी की गई गाड़ी को पंजाब के राजपुरा क्षेत्र से बरामद कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

Advertisement

इस मामले में संलिप्त एक आरोपी, संदीप सिंह पुत्र श्री जरनैल सिंह (निवासी गांव कलोली, तहसील मोहाली, जिला एस.ए.एस. नगर, पंजाब, उम्र 28 वर्ष) को तकनीकी जांच के आधार पर दिनांक 18-02-2025 को राजपुरा, पंजाब से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज, दिनांक 19-02-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Advertisement

जांच के दौरान यह सामने आया कि दिनांक 16-02-2025 को आरोपी अपने साथी हैप्पी के साथ मोटरसाइकिल पर सोलन की ओर जा रहा था। कुमारहट्टी पहुंचने पर दोनों ने गाड़ी चोरी करने की योजना बनाई। इस योजना के तहत, उन्होंने फ्लाईओवर के नीचे खड़ी स्विफ्ट कार (HP-15A-9957) को मास्टर चाबी की सहायता से अनलॉक किया और चोरी कर राजपुरा, पंजाब की ओर भाग निकले। चोरी की गई गाड़ी आरोपी का साथी चला रहा था, जबकि संदीप सिंह मोटरसाइकिल पर उसे पुलिस से बचाने के लिए एस्कॉर्ट कर रहा था।

पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000