हिमाचल में जनगणना का कांगड़ा से शंखनाद, धर्मशाला में 82 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू, 16 जून से घर-घर पहुंचेगी टीम – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में जनगणना का कांगड़ा से शंखनाद, धर्मशाला में 82 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू, 16 जून से घर-घर पहुंचेगी टीम

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश में जनगणना की महा प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। जिला कांगड़ा से इस अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। धर्मशाला स्थित डीआरडीए भवन में आयोजित एक विशेष शिविर के साथ जनगणना के पहले चरण की तैयारियों को पंख लग गए हैं। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बेरवा ने दीप प्रज्वलित कर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया

Advertisement

जनगणना प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने के लिए जिला नोडल अधिकारी आशीष रस्तोगी की देखरेख में 82 फील्ड ट्रेनरों को तैयार किया जा रहा है

Advertisement

एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर और वरिष्ठ भूगोलवेत्ता (सीनियर ज्योग्राफर) कंवर विवेक सिंह मास्टर ट्रेनर के रूप में कमान संभाल रहे हैं। यह प्रशिक्षण छह मई तक तीन अलग-अलग चरणों में चलेगा। शिविर में ट्रेनरों को डाटा संग्रहण की नई तकनीकों, डिजिटल उपकरणों के सटीक उपयोग और जनगणना की तकनीकी बारीकियों से लैस किया जा रहा है। ये मास्टर ट्रेनर आगे चलकर अन्य फील्ड स्टाफ को प्रशिक्षित करेंगे।

 

15 दिन नागरिक खुद बन सकेंगे जनगणना का हिस्सा

जनगणना में तकनीक और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। प्रशासन ने नागरिकों को सीधे इस प्रक्रिया से जोडऩे के लिए ऑनलाइन विकल्प प्रदान किया है। पहली जून से 15 जून के बीच आम जनता एक निर्धारित पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेगी। नागरिकों द्वारा भरी गई इस ऑनलाइन जानकारी का बाद में प्रशासन द्वारा सत्यापन किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000