आम जनता के हित में सरकार ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृहों की बुकिंग को किया डिजिटल: मुख्यमंत्री – भारत केसरी टीवी

आम जनता के हित में सरकार ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृहों की बुकिंग को किया डिजिटल: मुख्यमंत्री

शिमला,मदन शर्मा 23 अक्टूबर, 2025

Advertisement

आम जनता की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के सभी विश्राम गृहों की बुकिंग को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब बुकिंग की पुष्टि और जानकारी तुरंत आवेदक को भेज दी जाएगी, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि पहले आम लोगों के लिए पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृहों की बुकिंग करना आसान नहीं था, लेकिन उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली ही बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी विश्राम गृहों की बुकिंग ऑनलाइन की जाएगी ताकि आम जनता को सीधा लाभ मिल सके। जून 2025 से पहले इन विश्राम गृहों की बुकिंग ऑफलाइन की जाती थी, परंतु जून 2025 से सभी विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है।

Advertisement

अब लोगों को अपने मोबाइल फोन या ईमेल पर कमरों की पुष्टि संबंधी संदेश तुरंत प्राप्त होगा, जिसमें कमरा नंबर भी दर्ज रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रणाली से जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है, साथ ही राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement

श्री सुक्खू ने कहा कि यह कदम ‘व्यवस्था परिवर्तन’ की दिशा में एक और प्रयास है। उन्होंने कहा कि भविष्य में संपूर्ण सरकारी तंत्र को डिजिटल बनाया जाएगा ताकि जनता को अपने कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें घर के नजदीक ही सेवाएं मिल सकें।

लोक निर्माण विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने बताया कि जून से लेकर 10 अक्टूबर तक, राज्य आपदा की स्थिति से गुजरने के बावजूद, पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृहों से दो करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि अब बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जा रही है और तुरंत पुष्टि की जाती है। जून से अब तक 276 विश्राम गृहों के लगभग 1000 कमरे प्रतिदिन ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें हिमाचली नागरिकों से 250 रुपये और गैर-हिमाचली नागरिकों से 500 रुपये अग्रिम के रूप में लिए जा रहे हैं।

इस पहल के बाद विश्राम गृहों की बुकिंग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उदाहरण देते हुए श्री जैन ने बताया कि हमीरपुर विश्राम गृह की ऑक्यूपेंसी 62 प्रतिशत से बढ़कर 85 प्रतिशत हो गई है। इसी प्रकार तारा देवी विश्राम गृह की बुकिंग 30 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत, धर्मशाला विश्राम गृह की 50 से 75 प्रतिशत और घुमारवीं विश्राम गृह की 30 से बढ़कर 66 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग से आम जनता को काफी लाभ हुआ है और इससे सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है।

श्री जैन ने यह भी बताया कि वे स्वयं विभिन्न विश्राम गृहों का निरीक्षण कर रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनकी नियमित रूप से देखभाल और रखरखाव हो तथा आगंतुकों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000