कोलकाता पर हमले की धमकी पर भडक़ीं सीएम ममता, पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, इस्तीफा मांगा* – भारत केसरी टीवी

कोलकाता पर हमले की धमकी पर भडक़ीं सीएम ममता, पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, इस्तीफा मांगा*

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सवाल किया कि पाकिस्तान द्वारा कोलकाता पर हमले की धमकी दिए जाने का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले इस राज्य में अपनी चुनावी रैलियों के दौरान क्यों नहीं उठाया। मुख्यमंत्री बनर्जी ने नदिया जिला में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री पर भडक़ते हुए कहा कि आप (पीएम) चुनावी रैलियों में बंगाल को निशाना बनाते हैं, लेकिन जब पाकिस्तान बंगाल पर हमले की बात करता है, तो आप एक शब्द भी नहीं कहते। आपको इस्तीफा दे देना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में मोदी द्वारा एक चुनावी रैली को संबोधित किए जाने के एक दिन बाद कहा, प्रधानमंत्री ने बंगाल में अपनी रैली के दौरान इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया? बता दें पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को भारत को चेतावनी दी थी कि वह भविष्य में किसी भी प्रकार के दुस्साहस की कोशिश का जवाब कोलकाता पर हमले के रूप में देंगे। उन्होंने कहा कि हम इस धमकी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मां, माटी और मानुष को वोट की अपील

ममता बनर्जी ने ए क अन्य जनसभा में बंगाली जनमानस से ईवीएम को बचाने के लिए हर संभव सावधानी बरतने का आग्रह किया और आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दिन किसी भी हद तक जा सकती है और सबसे गंदी चाल चल सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुद को और बंगाल को बचाने के लिए तृणमूल कांग्रेस को वोट दें। खुद को और अपने परिवार को बचाने के लिए मां, माटी, मानुष को वोट दें। हमारे राज्य को बचाने के लिए वोट दें, क्योंकि अगर भाजपा सत्ता में आई, तो वे हमारी संस्कृति और परंपरा को नष्ट कर देंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000