केंद्र ने हिमाचल पुलिस के आधुनिकीकरण को जारी किए 1.14 करोड़

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिमला : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल पुलिस बल के आधुनिकीकरण को लेकर 1 करोड़ 14 लाख 75 हजार रुपए की राशि जारी की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के पुलिस आधुनिकीकरण प्रभाग की तरफ से इस संबंध में राज्य सरकार के साथ पत्राचार किया गया है। इसके तहत स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार अनुमोदित कार्य योजना 2024-25 के कार्यान्वयन के लिए उक्त धनराशि का उपयोग कर सकेगी। इनमें उपकरणों की खरीद भी शामिल है। साथ ही राज्य सरकार को वित्तीय वर्षवार उपयोग प्रमाण पत्र (सभी स्वीकृतियों सहित) तय मापदंडों के अनुसार प्रस्तुत करने होगें।

Advertisement

गौर हो कि केंद्र सरकार पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत राज्य पुलिस बलों को धन आबंटित करती है, जिसका उद्देश्य उनकी परिचालन दक्षता, बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और प्रशिक्षण क्षमताओं को बढ़ाना है। इस योजना का उद्देश्य उपकरण और प्रौद्योगिकी का उन्नयन, साइबर फोरैंसिक और आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर, वाहन आधुनिकीकरण, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, कौशल संवर्धन कार्यक्रम, सिमुलेशन लैब, अनुसंधान और विकास, मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करना है। आधुनिकीकरण योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि में से एक हिस्सा पुलिस कर्मियों के कल्याण, जैसे आवास, स्वास्थ्य सेवा और प्रशिक्षण के लिए आबंटित किया जा सकता है। केंद्र सरकार का मानना है कि इससे दक्षता और कार्यबल प्रेरणा में सुधार होता है।

Advertisement

राज्य सरकार भी कर रही सुधारों पर फोकस
प्रदेश सरकार भी भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए पुलिस विभाग में सुधारों पर फोकस कर रही है। इसके तहत पुलिस विभाग में आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस के साथ अन्य आधुनिक सॉफ्टवेयर के उपयोग पर बल दिया जा रहा है। साथ ही सीएम द्वारा गृह विभाग को आबादी, क्षेत्रफल, अपराध दर, पर्यटकों की संख्या सहित अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए पुलिस थानों की पुन:संरचना करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000