केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: अब तीसरी क्लास से पढ़ाया जाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) – भारत केसरी टीवी

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: अब तीसरी क्लास से पढ़ाया जाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

[MADAN SHARMA]

 

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने किया बड़ा ऐलान, दिसंबर महीने तक तैयार हो जाएगा नया पाठ्यक्रम
अब स्कूलों में तीसरी क्लास का बच्चा भी मोबाइल चलाने से पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समझेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इस फैसले से एजुकेशन सिस्टम में बदलाव आने की उम्मीद है। अब कक्षा तीन से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की पढ़ाई कराई जाएगी। इसका मतलब यह है कि जो बच्चे अभी एबीसीडी सीख रहे हैं, वे जल्द ही ये समझने लगेंगे कि रोबोट कैसे सोचता है, मशीनें कैसे बात करती हैं और टेक्नोलॉजी से दुनिया को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के मुताबिक आज की दुनिया मे एआई सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि भविष्य का आधार है। अगर बच्चे शुरू से ही इसे समझ लें, तो न सिर्फ उनकी सोच बढ़ेगी, बल्कि वे नई-नई चीजें बनाने में भी माहिर हो जाएंगे। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कम्प्यूटेशनल थिंङ्क्षकग (एआई और सीटी) सीखने, सोचने और सिखाने की अवधारणा को सुदृढ़ करेगी और धीरे-धीरे सार्वजनिक हित के लिए एआई के विचार की ओर विस्तारित होगी।
यह पहल जटिल चुनौतियों को हल करने के लिए एआई के नैतिक उपयोग की दिशा में एक नया, लेकिन महत्तवपूर्ण कदम है, क्योंकि यह तकनीक कक्षा तीन से शुरू होगी।

#EducationReform #AIinSchools #ArtificialIntelligence #NEP2020 #SchoolEducation #EdTech #DigitalIndia #FutureSkills #EducationMinistry #NewCurriculum

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000