लाहाैल घाटी सहित उच्च पर्वतीय क्षेत्रों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, शिमला में बारिश, ठंड बढ़ी – भारत केसरी टीवी

लाहाैल घाटी सहित उच्च पर्वतीय क्षेत्रों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, शिमला में बारिश, ठंड बढ़ी

[MADAN SHARMA]

 

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दाैर जारी है। बर्फबारी के कारण दारचा-शिंकुला, दारचा- बारालाचा और कोकसर-लोसर सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। वहीं लाहौल घाटी में रात से बर्फबारी हो रही है। जबकि राजधानी शिमला सहित कुल्लू व अन्य भागों में बारिश का दौर जारी है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है। रोहतांग दर्रा, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, दारचा, जिस्पा और सेवन सिस्टर पीक में भी ताजा बर्फबारी हुई है। बारालाचा, शिंकुला व कुंजम दर्रा समेत ऊंची चोटियां भी सफेद हो गईं हैं।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के चार जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी, ऊना हमीरपुर व बिलासपुर में आज 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकि जिलों में येलो अलर्ट है। 7 अक्तूबर को कांगड़ा, मंडी, चंबा, ऊना, कुल्लू, बिलासपुर और हमीरपुर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बर्फबारी से रविवार को लेह-मनाली हाईवे सुबह से दोपहर तक छह घंटे बंद रहा। बारालाचा और शिंकुला दर्रे पर कई वाहन फंस गए हैं।

अक्तूबर की शुरुआत में ही चंद्रा वैली के रिहायशी इलाकों में हिमपात हुआ है। मंडी के शिकारी देवी में भी पहली बार फाहे गिरे हैं। उधर, चंबा की चोटियों के अलावा धर्मशाला में धौलाधार की चोटियां भी बर्फबारी से सफेद हो गई हैं। मानसून लौटने के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। बर्फबारी से पर्यटकों और होटल कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग और रोहतांग दर्रे के कई हिस्सों में फिसलन बढ़ गई है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मणिमहेश, चौबिया, कुगति जोत, खपरांस, काली छौ और सचे पास बर्फ से ढक गए हैं। खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है।

बीती रात को गुलेर में 42.0, नगरोटा सूरियां 38.4, भरवाईं 37.0, देहरा गोपीपुर 35.0, पच्छाद 34.2, अघार 32.8, नादौन 28.0 व मुरारी देवी में 27.0 मिलीमीटर बारिश हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई। अधिकांश स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 11.5, सुंदरनगर 16.6, भुंतर 12.2, कल्पा 6.4, धर्मशाला 16.6, ऊना 14.0, नाहन 16.8, केलांग 0.1, पालमपुर 11.0, सोलन 13.6, मनाली 8.5, कांगड़ा 14.6, मंडी 16.9, बिलासपुर 18.2, हमीरपुर 15.1, डलहाैजी 6.0, कुफरी 6.8, कुकुमसेरी 5.2, नारकंडा 5.8, भरमाैर 7.0, रिकांगपिओ 9.9, पांवटा साहिब 20.0, ताबो 5.2, सराहन 13.5 व देहरा गोपीपुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कांगड़ा जिले में औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में सुबह अंधड़ की वजह से एक फार्मा प्लांट का लाखों का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:00 बजे तेज तूफान में मेडिरोज दवा कंपनी पर एक भारी सफेदा का पेड़ गिर गया। इस पेड़ के नीचे आने से एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई । कंपनी प्रबंधक राजेश कुमार सोनी ने बताया कि जिस समय यह पेड़ गिरा, उस समय सुरक्षा कर्मी ड्यूटी पर था। सुरक्षा कर्मी को भी मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि पेड़ गिरने की वजह से कंपनी के बाहर के साथ कंपनी के अंदर भी काफी नुकसान हुआ है। इससे कंपनी का काम भी बंद करना पड़ा। गनीमत रही कि जब यह पेड़ गिरा तब कंपनी बंद थी अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था ।

बर्फबारी के कारण दारचा-शिंकुला, दारचा- बारालाचा और कोकसर-लोसर सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000