*कुल्लू: आनी में खेत में काम कर रही महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार* – भारत केसरी टीवी

*कुल्लू: आनी में खेत में काम कर रही महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार*

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में आए दिन महिलाएं और नाबालिग बच्चियों दुष्कर्म और छेड़खानी का शिकार हो रही हैं. प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. महिलाओं से दुष्कर्म के मामलों से देवभूमि भी शर्मसार हो रही है. ताजा मामला कुल्लू जिले से है. उपमंडल आनी में खेत में काम कर रही एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

पीड़िता का करवाया मेडिकल

Advertisement

एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि कुल्लू के आनी में एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को अब अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. वहीं, पीड़ित महिला का भी मेडिकल करवाया गया है. आनी पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement

खेतों में काम करते हुए किया दुष्कर्म

Advertisement

शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो अपने खेत में काम कर रही थी कि तभी आरोपी वहां आ पहुंचा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को लगातार परेशान किया और उसे धमकाया भी. आनी पुलिस ने बताया कि आरोपी कुल्लू के आनी का ही रहने वाला है.

एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया, “पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया है और उसे कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है. पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का प्रयास कर रही है.”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000