कुनिहार में नाकाबंदी के दौरान 3 युवक चिट्टा सहित गिरफ्तार, बैगनार गाड़ी जब्त—NDPS एक्ट में केस दर्ज – भारत केसरी टीवी

कुनिहार में नाकाबंदी के दौरान 3 युवक चिट्टा सहित गिरफ्तार, बैगनार गाड़ी जब्त—NDPS एक्ट में केस दर्ज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

CASE FIR NO 67/2025 DT 19.11.2025 U/S 21,29 ND&PS Act P.S. KUNIHAR DISTT. SOLAN (HP)

पुलिस थाना कुनिहार की एक टीम थाना क्षेत्र में गश्त व नाकाबंदी पर मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि गाँव बढलग की तरफ से एक कार बैगनार आ रही है जिसमे 03 युवक सवार है तथा उपरोक्त तीनों युवक उपरोक्त गाड़ी में चिट्टा/हेरोइन लेकर आये है जिसे वे लोग कुनिहार क्षेत्र में युवाओं को बेचने की फिराक में है I इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए तुरंत नाकाबंदी करके उपरोक्त गाड़ी को रोक कर चैक किया गया I गाड़ी की चैकिंग के दौरान गाड़ी में बैठे तीन युवकों जिनके नाम व पते निशांत पुत्र श्री परमानंद निवासी गाँव उच्चा गाँव डाकखाना कुनिहार तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 28 वर्ष, जतिन ठाकुर पुत्र श्री सीता राम निवासी गाँव कोठी डाकखाना कुनिहार तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 26 वर्ष व दीक्षित पुत्र श्री परमानंद निवासी गाँव उच्चा गाँव डाकखाना कुनिहार तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 24 वर्ष मालूम हुए के कब्जा से 2.42 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया I जिस पर यह पुलिस थाना कुनिहार में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त गाड़ी बैगनार को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया I तीनो आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जाँच जारी है I#Kunihar #Solan #NDPSAct #DrugArrest #ChittaRecovery #HimachalPolice #DrugFreeHimachal #AntiNarcotics #HimachalNews #PoliceAction

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000