कुनिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 30 पेटियां देसी शराब समेत दो आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

कुनिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 30 पेटियां देसी शराब समेत दो आरोपी गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सोलन,
पुलिस थाना कुनिहार की टीम ने गश्त और यातायात जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 पेटियां (कुल 360 बोतलें) देसी शराब बरामद की हैं। यह कार्रवाई कुनिहार-नालागढ़ रोड पर शिव गुफ्फा के समीप की गई।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान कुनिहार की ओर से आ रही एक डस्टर गाड़ी को रोका गया। चेकिंग के दौरान गाड़ी में से शराब की पेटियां बरामद हुईं। वाहन में सवार व्यक्ति शराब ले जाने संबंधी कोई भी लाइसेंस, परमिट या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

Advertisement

इस पर पुलिस थाना कुनिहार में मामला दर्ज कर गाड़ी सहित बरामद शराब को कब्जे में लिया गया। मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों — विजय वर्मा (29 वर्ष), पुत्र टेक चाँद, निवासी गांव बोडती क्नैता, डाकघर चंडी, तहसील कसौली, जिला सोलन और अमित कुमार (28 वर्ष), पुत्र चमन लाल, निवासी गांव हरथ, डाकघर चंडी, तहसील कसौली, जिला सोलन — को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

#KuniharPolice
#LiquorSeizure
#IllegalLiquor
#PoliceAction
#SolanUpdate

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000