किराए के कमरों से फल-फूल रहा शिमला में चिट्टा तस्करी का धंधा – भारत केसरी टीवी

किराए के कमरों से फल-फूल रहा शिमला में चिट्टा तस्करी का धंधा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

शहर के कई हिस्सों में तस्कर किराये पर कमरे लेकर चिट्टा तस्करी का धंधा कर रहे हैं।
शिमला शहर के कई हिस्सों में तस्कर किराये पर कमरे लेकर चिट्टा तस्करी का धंधा कर रहे हैं। लोअर विकासनगर में एक किराये के भवन में पिछले दिनों स्पेशल सेल की टीम ने सूचना के आधार पर दबिश दी। पुलिस ने यहां पर रहने वाले युवक के कब्जे से साढ़े पांच ग्राम चिट्टा बरामद किया। जांच में सामने आया है कि युवक यहां पर किराये का कमरा लेकर रहा था और विट्टा बेचने के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ था। इसी तरह से पुलिस ने मशोबरा, चलौंठी, टुटू समेत कई क्षेत्रों में चिट्टा बेचने वाले युवाओं को गिरफ्तार किया है।
नशा तस्कर पंजाब से काफी कम दाम में नशा खरीदकर लाते हैं और इसे शिमला में तीन से चार गुना अधिक दाम पर बेचते हैं। इस वजह से चिट्टे की तस्करी में आए दिन कई नए नाम जुड़ते जा रहे हैं। अब पुलिस ऐसे युवाओं को नशा सप्लाई करने वाले बड़े सप्लायरों की पहचान करने में भी जुटी है जोकि दूसरे राज्यों में बैठकर शिमला समेत आसपास के जिलों में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहे हैं। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि कहीं नशे के आदी युवाओं की आड़ में कोई अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह सक्रिय तो नहीं है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं,#ShimlaDrugTrade #ChittaSmuggling #NarcoticsCrime #DrugBust #HimachalPoliceAction

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000