नगर निगम सोलन वार्ड नंबर-5 में 6 दिन से पानी बंद, जनता में उबाल — चक्का जाम की चेतावनी* – भारत केसरी टीवी

नगर निगम सोलन वार्ड नंबर-5 में 6 दिन से पानी बंद, जनता में उबाल — चक्का जाम की चेतावनी*

  1. नगर निगम सोलन वार्ड नंबर-5 में 6 दिन से पानी बंद, जनता में उबाल — चक्का जाम की चेतावनी*                                                         #shivi thakur

सोलन वार्ड नंबर-5 में 6 दिन से पानी बंद, जनता में उबाल — चक्का जाम की चेतावनी

Advertisement

नगर निगम सोलन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शहर के वार्ड नंबर-5, सेंट ल्यूक स्कूल के नजदीकी क्षेत्र में पिछले 6–7 दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। गर्मी और बरसात के बीच पानी न होने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Advertisement

स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर निगम कार्यालय को कई बार फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। यही नहीं, स्थानीय पार्षदों ने भी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। स्थिति यह है कि लोग पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग के लिए पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं।

Advertisement

एक बुजुर्ग महिला का कहना है, “हम बूढ़े लोग बाल्टी भर पानी के लिए घंटों इंतज़ार करते हैं। प्रशासन को शर्म आनी चाहिए।”

Advertisement

लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर आज (सोमवार) शाम तक जल आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो कल से चक्का जाम किया जाएगा। गुस्साए नागरिकों का कहना है कि अब सड़क पर उतरकर आवाज़ उठाना ही एकमात्र विकल्प बचा है।

गौरतलब है कि ऐसी स्थिति में ना शासन का कोई प्रतिनिधि मौके पर आया है और ना ही प्रशासन ने स्थिति की सुध ली है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000