किन्नौर कैलाश से टूटा हिमखंड, रिब्बा में दहशत का सैलाब; तीन जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट – भारत केसरी टीवी

किन्नौर कैलाश से टूटा हिमखंड, रिब्बा में दहशत का सैलाब; तीन जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

प्रकृति की खूबसूरती जब रौद्र रूप लेती है, तो मंजर कितना भयावह हो सकता है, इसकी एक झलक सोमवार को किन्नौर के रिब्बा गांव में देखने को मिली। दोपहर का वक्त था, जब किन्नौर कैलाश की गगनचुंबी चोटियों से बर्फ का एक विशाल सैलाब शोर मचाता हुआ नीचे की ओर बढ़ा। यह बर्फीला तूफान (एवललांच) देखते ही देखते नाले में समा गया। गनीमत रही कि इस कुदरती कहर ने किसी की जान नहीं ली, लेकिन इससे उठी बर्फ की धूल और बर्फीली लहरों ने स्थानीय लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए।

दहशत का ‘सफेद गुबार’

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह हादसा इतना अचानक था कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। जैसे ही बर्फ का पहाड़ नीचे गिरा, पूरा इलाका सफेद धुंध की चादर में लिपट गया और तेज बर्फीली हवाओं ने रिब्बा के बाशिंदों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। फिलहाल किसी तरह की संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना ने घाटी में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

अलर्ट पर हिमाचल के तीन जिले

मौसम विज्ञानियों की मानें तो खतरा अभी टला नहीं है। अगले 24 घंटों के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000