माता-पिता के झगड़ों से परेशान 10 साल की बच्ची ने 1098 पर लगाई गुहार, बोली—अब उनके साथ नहीं रहना चाहती – भारत केसरी टीवी

माता-पिता के झगड़ों से परेशान 10 साल की बच्ची ने 1098 पर लगाई गुहार, बोली—अब उनके साथ नहीं रहना चाहती

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में दस साल की एक बच्ची ने हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत दी कि वह अपने माता-पिता के रोज के झगड़े और प्रताड़ना से परेशान है। वह उनके साथ नहीं रहना चाहती
जिला बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में अलग तरह का मामला आया है। दस साल की एक बच्ची ने हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत दी कि वह अपने माता-पिता के रोज के झगड़े और प्रताड़ना से परेशान है। वह उनके साथ नहीं रहना चाहती। मामला सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया है। बच्ची का एक छोटा भाई और दादी भी है
‘माता-पिता अक्सर मारते-डांटते हैं’
जानकारी के अनुसार बच्ची ने विभाग को दी शिकायत में कहा कि उसके माता-पिता उसे अक्सर मारते-डांटते हैं और घर में माहौल तनावपूर्ण रहता है। शिकायत मिलने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने भराड़ी पुलिस को सूचना दी। सोमवार को पुलिस टीम, महिला कर्मी के साथ बच्ची के घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने माता पिता को दी चेतावनी
पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को चेतावनी दी कि वे भविष्य में किसी भी तरह की मारपीट या डांट-फटकार न करें। बच्ची को भी समझाने का प्रयास किया गया

Advertisement

#BilaspurNews #ChildHelpline1098 #HimachalNews #ChildAbuse #WomenAndChildDevelopment #EmotionalTrauma #BreakingNews #PoliceAction

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000