दुखद: नहीं रहे एक्टर मनोज मित्रा, 85 की उम्र में ली अंतिम सांस – भारत केसरी टीवी

दुखद: नहीं रहे एक्टर मनोज मित्रा, 85 की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई: लोकप्रिय बंगाली एक्टर मनोज मित्रा अब हमारे बीच नहीं रहे। मंगलवार सुबह 8:50 बजे कोलकाता के एक हाॅस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 85 साल के थे। मशहूर नाटककार कई सालों से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर उनके भाई और मशहूर लेखक अमर मित्रा ने दी।मित्रा को बंगाली रंगमंच में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। उनके प्रभावशाली कार्यों की विरासत ने राज्य के लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी।

Advertisement

PunjabKesari

Advertisement

सितंबर के महीने मेंउन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी सेहत काफी नाजुक बताई जा रही थी। कहा गया था कि 85 वर्षीय एक्टर सोडियम-पोटेशियम असंतुलन तथा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना कर रहे थे।

PunjabKesari

तपन सिन्हा की ‘बंछारामर बागान’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर मनोज मित्रा ने दिग्गज निर्देशक सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्मों ‘घरे बाइरे’ और ‘गणशत्रु’ में भी अभिनय किया है। उन्होंने  दिग्गज निर्देशकों बुद्धदेब दासगुप्ता, बासु चटर्जी, तरुण मजूमदार, शक्ति सामंत और गौतम घोष की फिल्मों में भी अभिनय किया। इसके अलावा उन्होंने 100 से अधिक नाटक भी लिखे हैं। अनेक पुरस्कारों के अलावा, मनोज मित्रा को वर्ष 1985 में सर्वश्रेष्ठ नाटककार के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी मिला।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000