कांग्रेस में अंतर्कलह हावी, स्थिति जगजाहिर : भारद्वाज – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस में अंतर्कलह हावी, स्थिति जगजाहिर : भारद्वाज

शिमला, ब्यूरो प्रमुख सुभाष शर्मा ,31/01/2024

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अंदर उच्च स्तर की अंतर्कलह चल रही है और कंही ना कंही ऐसा लगता है की हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार और संगठन के अंदर तालमेल बैठ नहीं रहा है। कांग्रेस सरकार और संगठन को छोड़कर हिमाचल प्रदेश में कई खेमे बन चुके है। अगर आप ध्यान से देखें तो कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह का बयान आता है कि कांग्रेस की सरकार और संगठन के अंदर तालमेल नहीं है। क्या यह हिमाचल प्रदेश में प्रतिशोध की राजनीति चल रही है? क्या वर्तमान सरकार के लोग राजा वीरभद्र जी के परिवार के साथ प्रतिशोध करने का प्रयास कर रही है? अंतर्कला इस चरमसीमा पर पहुँच चुकी है की कभी इनके नेता सुधीर शर्मा, राजिंदर राणा, प्रतिभा सिंह, कुलदीप राठौर अपनी ही सरकार के खिलाफ़ मोर्चाबंदी करते हैं और जब यह मोर्चाबंदी करते हैं। इससे साफ नजर आता है कि सरकार और संगठन के अंदर कोई तालमेल नहीं है। जो पार्टी अपनी अंतर्कला नहीं रोक सकती वो जनता के दुख क्या जानेगी।

सुजानपुर के विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने रविवार को एक बार फिर सियासी तीर छोड़ा था। इस बार राणा ने बिना चुनाव लड़े सरकार में कैबिनेट रैंक पाने वालों पर निशाना साधने के साथ-साथ अपने मन के उबाल को भी बाहर निकाला। राणा ने कहा कि मौजूदा सरकार में ऐसे हालत बनते जा रहे हैं कि बिना चुनाव लड़े कैबिनेट रैंक पाने वाले नेता अब चुने हुए विधायकों पर हावी होने लगे हैं। आज कांग्रेस में बहुत से कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं।

इससे पूर्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने जनजातीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहुल स्पीति के दुर्गम इलाको में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रदेश सरकार से इन क्षेत्रों में कर्मचारियों के रिक्त पदों को तुरंत भरने को कहा है। उन्होंने बर्फबारी से पहले इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा है। प्रतिभा ने माना था की उधर स्कूलों में भी कई जगह अध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं।
इतना सब कुछ होने के बाद भी प्रदेश सरकार ने कुछ भी नहीं किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000