Thursday, February 12 2026
Breaking News
संसद में हिमाचल कुल्लू जिला के बिजली महादेव में रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य बंद धर्मशाला फरबरी 12 –2026 केन्द्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मन्त्री श्री नितिन गडकरी ने ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की कुल्लू जिला के बिजली महादेव में कार्यरत रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य स्थानीय नागरिकों के विरोध और प्रदर्शनकारियों द्वारा रोपवे पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ दुर्ब्यबहार की बजह से जुलाई 2025 से बंद कर दिया गया है क्योंकि स्थानीय नागरिक सांस्कृतिक , ऐतिहासिक कारणों का हवाला देकर इस परियोजना का बिरोध कर रहे हैं / उन्होंने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की 272 करोड़ रूपये लागत की इस परियोजना का निर्माण कार्य हाइब्रिड एन्युटी मोड के माध्यम से अवार्ड किया गया है तथा इस परियोजना की फारेस्ट क्लीयरेंस प्रदान की जा चुकी है 2 —केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मन्त्री श्री प्रताप राव जाधव ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की प्रधान मन्त्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत 31 मार्च 2026 तक हिमाचल प्रदेश में 5 .32 लाख परिवारों को कवर किया गया है और इसके अंतर्गत राज्य में लाभार्थिओं को 13.68 लाख आयुष्मान कार्ड प्रदान किये गए हैं / उन्होंने बताया की प्रधान मन्त्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत 31 मार्च 2026 तक काँगड़ा और चम्बा जिलों में 73 सरकारी और निजी अस्पतालों को इम्पैनल किया गया है / उन्होंने बताया कि इसमें काँगड़ा जिला में 24 सरकारी और 36 प्राइवेट अस्पताल इम्पैनल किये गए हैं जबकि चम्बा में 8 सरकारी और 5 प्राइवेट अस्पताल इम्पैनल किये गए हैं / उन्होंने बताया की योजना के अन्तर्गत पात्र ब्यक्तियों को पहले से ग्रसित बिमारियों के लिए भी सालाना पांच लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का प्रावधान किया गया है
आज का राशिफल ⚜️दिनांक : 12 फरवरी 2026 जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन
जनगणना-2027 के प्रथम चरण की तैयारियों में तेजी, मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध व पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश
RDG खत्म करने पर CM सुक्खू का हमला: “मुझे निशाना बनाने के बजाय PM से मिलें भाजपा नेता”
अमेरिका पर ईरान का बड़ा बयान! अराघची बोले – बातचीत भी करेंगे, जंग भी लड़ेंगे
कैबिनेट बैठक आज! हेल्थ में नई भर्तियों को मंजूरी, बजट सत्र पर बड़ा फैसला
134 CBSE स्कूलों में 5623 पदों पर भर्ती! स्क्रीनिंग टेस्ट शेड्यूल जारी
पेट्रोल-डीजल टैक्सी वालों के लिए बड़ा मौका! 40% सब्सिडी पर बनाएं ई-टैक्सी, 19 तक करें आवेदन
हिमाचल में बच्चा तस्करी का बड़ा खुलासा! कुल्लू से 2 मासूम रेस्क्यू, झारखंड कनेक्शन
IGMC शिमला में इतिहास रचा! लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से पेट के कैंसर का सफल ऑपरेशन
Sidebar
Random Article
Log In
Menu