सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले 2026 में छाए हिमाचली उत्पाद, पहाड़ी स्वाद और शिल्प की रही जबरदस्त धूम – भारत केसरी टीवी

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले 2026 में छाए हिमाचली उत्पाद, पहाड़ी स्वाद और शिल्प की रही जबरदस्त धूम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement
सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट”  मेले 2026 में  पहाड़ी उत्पादों की धूम
हरियाणा के फरीदाबाद में      चल रहे  कला , संस्कृति और स्वाद के  सबसे रंगीन संगम  ” सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट”  मेले में इस बार हिमाचल ने जबरदस्त उपस्थिति दर्ज की है /
31   जनबरी 2026   से 15 फरबरी 2026  तक चलने बाले   39 बें ” सूरजकुंड   अंतराष्ट्रीय  क्राफ्ट  मेले में         हिमाचली   ऑर्गनिक  उत्पादों  को उनकी गुणबत्ता और  स्वाद के  लिए  जम कर सराहा जा रहा है /
इस उत्सव में  काँगड़ा और  चम्बा   के    प्रकृतिक  उत्पाद   देसी , बिदेशी   ग्राहकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं /
 अभी सर्दियों से ठिठुर रहे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली    के लोगों  के लिए  ऊनी शाल ,टोपी और मफलर की खरीदारी पहली प्राथमिकता बन  गई है /  काँगड़ा और चम्बा के गद्दियों के पट्टू और ऊनी उत्पाद अपनी  विश्वसनियता और गरमाहट के लिए  काफी पहले से  जाने जाते हैं और राजधानी दिल्ली में लगने बाली अनेक प्रदर्शनियों में इन उत्पादों को  ग्राहक ढूंढ कर खरीदते हैं /
सर्दियों की संजीवनी बूटी समझे जाने बाले “सी बकथॉर्न ” का जूस  प्रकृतिक सुन्दरता चाहने बालों और सेहत के प्रति संजीदा लोगों  के लिए  काफी  फायदेमन्द माना जाता है / हिमाचल के स्टाल में इस जूस की अच्छी खासी डिमांड  रहती है और अनेक खरीददार इसे   बर्ष  भर नियमित रूप से सप्लाई की डिमांड भी कर  रहे  हैं /  दिल्ली के प्रदूषण से लड़ने की क्षमता रखने बाले इस जूस को हर बर्ग के खरीददार मिल रहे हैं /
  काँगड़ा जिला के ऊपरी क्षेत्रों और  चम्बा  के पांगी  भरमौर के बर्फीले क्षेत्रों में पैदा होने बाले  चिलगोज़ा , थांगी , कागजी अखरोट ,शिलाजीत  जैसे बिशिष्ट  उत्पाद काफी महंगे दामों पर बिक रहे हैं / दरसल दिल्ली में हिमाचली उत्पादों का  कोई बिश्वसनीय स्टोर न होने की बजह से केवल इन प्रदर्शनियों या ब्यापार मेलों में ही इन उत्पादों की उपलब्धदता देखने को मिलती है जिसकी बजह से इनका क्रेज और भी बढ़ जाता है /
इसके इलाबा गुच्छी , सफेद शहद ,अनारदाना और पहाड़ी शाही जीरा  अमीर उपभोक्ताओं को काफी भा रहा है / इन उत्पादों  के औषधीय गुणों की बजह से यह पांच तारा होटलों ,क्लबों और फार्म हॉउसों के ग्राहकों के लिए  स्टेटस  सिंबल बन जाता है जहां इसका सेवन उच्च धनाढ्य बर्ग तक ही सीमित रहता है /
इसके इलाबा काँगड़ा का लाल राजमाह और गूगल धुप भी अपनी सुगन्ध बिखेर रहा है / इस मेले में पहाड़ी उत्पादों की जबरदस्त बिक्री   समाज के धन कुबेरों में  न केवल इसकी गुणबत्ता  को दर्शाती है बल्कि पहाड़ी प्रदेश के प्रति उनके बिश्वास की झलक भी देती है /
इन्दुनाग किसान उत्पादन संगठन सामरा भरमौर के उद्यमी प्रवीण कुमार ने बताया की ऐसे मंचो से पहाड़ी उत्पादों को  वैश्विक पहचान दिलाने में मदद मिलती है / उनका कहना है की बाकि स्टॉलों के अपेक्षा हिमाचली स्टाल पर उपभोक्ता ज्यादा शांत और सौम्य ब्यबहार करते हैं क्योंकि उनके मन में  हिमाचल की छबि  रहती है और उनका हिमाचली उत्पादों  की  गुणबत्ता  पर बाकि राज्यों की बजाय ज्यादा भरोसा रहता है तथा बह मोल भाव भी कम करते हैं

Advertisement

#SurajkundMela2026 #HimachaliProducts #PahadiSwag #OrganicHimachal #KangraChamba #VocalForLocal #CraftsOfIndia

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000