पुलिस हिरासत से फरार कैदी को एक साल की कैद – भारत केसरी टीवी

पुलिस हिरासत से फरार कैदी को एक साल की कैद

शिमला मदन शर्मा

Advertisement

मॉडल सेंट्रल जेल कंडा से शारीरिक जांच के लिए आईजीएमसी शिमला लाए गए एक विचाराधीन कैदी को पुलिस हिरासत से भागना भारी पड़ गया। सत्र न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के लवकुश (26) पुत्र चंद्रभान, निवासी गांव बिधर खास, तहसील अलापुर, जिला अंबेडकर नगर को एक साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है।

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

Advertisement

लवकुश वर्ष 2019 से पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के मामले में केंद्रीय कारागार कंडा में न्यायिक हिरासत में था। 28 सितंबर 2024 को उसे मेडिकल जांच के लिए पुलिस अभिरक्षा में आईजीएमसी शिमला लाया गया। चेकअप पूरा होने के बाद, पुलिस कर्मी उसे वापस जेल ले जाने के लिए एचआरटीसी बस में तवी चौक पहुंचे।

Advertisement

कैसे हुआ फरार?

दोपहर करीब 1 बजे, तवी चौक पर आरोपी ने अचानक एक पुलिस कर्मी को धक्का देकर भागने की कोशिश की। वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ने के लिए तलाश शुरू की और कुछ ही देर में जुब्बड़हट्टी रोड पर कैची मोड़ के पास उसे पकड़ लिया। इसके बाद बालूगंज थाना पुलिस ने इस घटना को लेकर आरोपी के खिलाफ नया मामला दर्ज किया।

अदालत का फैसला

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार की अदालत ने लवकुश को भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 262 के तहत दोषी करार दिया। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सजा समवर्ती रूप से चलेगी, यानी यह उसकी पहले से चल रही सजा के साथ-साथ लागू होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000