सोलन न्यूज : गंज बाजार की रामलीला में अब से कुछ देर बाद होगा शबरी— राम, हनुमान —राम मिलन, और फिर जलेगी सोने की लंका – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : गंज बाजार की रामलीला में अब से कुछ देर बाद होगा शबरी— राम, हनुमान —राम मिलन, और फिर जलेगी सोने की लंका

सोलन। जगदंबा रामलीला मंडल सोलन द्वारा गंजबाजार में मंचित की जा रही रामलीला में कल कल देर रात तक मंचित की गई रामलीला में राम को 14 वर्ष के वनवास के बाद भरत का वन आगमन व श्रीराम को अयोध्या वापसी के लिए मनाने सीताहरण तक की लीला का मंचन किया गया। भाजपा नेता तरसेम भारती कल की रामलीला के मुख्य अतिथि रहे। रामलीला मंडल के के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अब से कुछ देर बाद शुरू होने वाले रामलीला में आज शबरी राम मिलन से लीला प्रारंभ होगी और श्री हनुमान द्वारा लंका दहन तक चलेगी।

Advertisement


सोलन के गंज बाजार स्थित माता मंदिर के बाहर आयोजित होने वाली रामलीला में कल देर रात तक लीलाओं को मंचन किया गया। रामलीला के मंच से कल श्री राम भरत मिलाप, और काफी प्रयासों के बाद भरत का श्रीराम की खड़ाऊं लेकर अयोध्यान लौटना, शूर्पनखा का नासिका भेदन, और अंत में रावण द्वारा सीता जी का हरण करने की लीलाएं मंचित की गई। दर्शक अंत तक रामलीला मंच के समने डटे रहे। कल शाम को मुख्य अतिथि भाजपा नेता तरसेम भारती का मंडल के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस के बाद विधि विधान से रामलीला का मंचन प्रारंभ हुआ।

Advertisement

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों को मंडल के प्रधान धमेंद्र ठाकुर, रामलीला के निर्देशक हरीश मारवाह, सह निर्देशक राकेश अग्रवाल , उपाध्यक्ष कुलदीप रावत, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, सह सचिव गुरशरण सिंह व संजय वर्मा ने स्मृति चिहृ देकर सम्मानित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000