डीसी करेंगे फैसला, कहां-कब होंगे चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने जारी की अधिसूचना – भारत केसरी टीवी

डीसी करेंगे फैसला, कहां-कब होंगे चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने जारी की अधिसूचना

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

इलेक्शन कमीशन ने जारी की अधिसूचना, जिला उपायुक्तों को तय शेड्यूल के तहत करवाने होंगे चुनाव

हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर राज्य के सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य चुनाव आयोग द्वारा पहले ही चुनाव की तिथि का ऐलान कर दिया है। अब ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा तय तिथि के अनुसार अपने-अपने जिला में चुनाव कार्यक्रम आयोजित करने होंगे। इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारियों को अब तय करना है कि किस पंचायत में कब चुनाव होंगे। हिमाचल प्रदेश में इस बार 3754 पंचायतों में 31,182 वार्ड सदस्यों, 3754 पंचायत प्रधानों, 3754 उपप्रधानों, 1769 पंचायत समिति सदस्यों और 251 जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। मतदान प्रक्रिया मतपत्रों के माध्यम से होगी।

आयोग ने महिला मतदान केंद्र अलग से बनाने के निर्देश दिए हैं और इनमें महिला अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। आवश्यकता पडऩे पर सहायक मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे। वहीं, कुल्लू जिले की चार पंचायतों, विकास खंड नग्गर की करजां व सोयल और विकास खंड आनी की जाबन व नम्होग का कार्यकाल नौ फरवरी, 2027 को समाप्त होगा। इन चार पंचायतों में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य का ही चुनाव होगा।

प्रदेश में सात मई से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया

चुनाव आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना के तहत पंचायतों में सात, आठ और 11 मई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई सुबह 10 बजे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000