मुख्य सचिव ने मानसून तैयारियों की समीक्षा की, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश – भारत केसरी टीवी

मुख्य सचिव ने मानसून तैयारियों की समीक्षा की, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्य सचिव ने आगामी मानसून को लेकर तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने आज यहां जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ आगामी मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।

मुख्य सचिव ने वर्षा जनित आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए राज्य की मानसून तैयारियों को और मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार अंतर-विभागीय समन्वय, पूर्व चेतावनी प्रणाली, बाढ़ नियंत्रण और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दे रही है।

उन्होंने निर्देश दिए कि दूरदराज और अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त खाद्यान्न, राशन और आपातकालीन ईंधन का भंडारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बांध प्रबंधन अधिकारियों को अतिरिक्त पानी छोड़ने से पहले चेतावनी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने और स्थानीय लोगों को पूर्व सूचना देने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मौसम में हो रहे बदलावों पर लगातार निगरानी रख रहा है तथा राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मानसून पूर्वानुमान, पिछले वर्षों के मौसम रुझानों और चेतावनी प्रणालियों पर प्रस्तुति दी, जबकि केंद्रीय जल आयोग ने बाढ़ पूर्वानुमान और प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली की जानकारी साझा की।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के प्रतिनिधियों ने मानसून से निपटने के लिए अपनी तैयारियों और उपलब्ध उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवाओं सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी-अपनी तैयारियों से अवगत कराया।

इससे पूर्व निदेशक एवं विशेष सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) डॉ. पुष्पेंद्र राणा ने राज्य में मानसून तैयारियों को लेकर उठाए गए कदमों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बैठक में विभिन्न विभागों के सचिव, विभागाध्यक्ष तथा स्वास्थ्य, पुलिस, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, कृषि, बागवानी, वन, पशुपालन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000