बंगाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से पकड़ी गई 60 पेटियां अवैध शराब, एक आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

बंगाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से पकड़ी गई 60 पेटियां अवैध शराब, एक आरोपी गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

उपमंडल बंगाणा पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बंगाणा की पुलिस टीम ने नाके के दौरान ठंडी खुई के समीप एक स्कॉर्पियो गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके पर देसी शराब वीआरवी संतरा की 60 पेटियां बरामद कीं, जिन्हें गाड़ी चालक विकास उर्फ विशाल निवासी गांव व डाकघर हईबोवाल, तहसील गढ़शंकर, होशियारपुर से कब्जे में लिया गया। थाना बंगाणा के एसएचओ रोहित चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम नियमित गश्त व नशा माफियाओं की गतिविधियों पर पैनी नजऱ बनाए हुए है। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को नाके के दौरान जब रोककर जांच की गई, तो उसमें से 720 अवैध शराब की बोतलें बरामद हुईं।
आरोपी से पूछताछ जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि शराब किस स्थान पर सप्लाई की जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन से लोग जुड़े हुए हैं। वहीं, एसएचओ चौधरी ने कहा कि थाना बंगाणा पुलिस नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।#BanganaPoliceAction

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000