कांग्रेस की विफलताएं भाजपा की जीत को लगाएगी चार चांद : संदीपनी

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 31/12/2023

Advertisement

केंद्र ने प्रदेश के लिए नहीं छोड़ी कोई कमी, कांग्रेस मानने को नही तयार

Advertisement

शिमला, भाजपा महासू जिला की बैठक गुम्मा में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन,मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, संदीपनी भारद्वाज संजय सूद, बलबीर वर्मा, शशि बाला, कॉल नेगी, अजय श्याम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण फालटा द्वारा को गई।

Advertisement

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा की बैठक में आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। आगामी लोकसभा चुनावो में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर विजय प्राप्त करेगी और इसमें भाजपा के सभी मोर्चों की अहम भूमिका रहने वाली है।
केंद्र के सहारे के बिना प्रदेश चलता नहीं, पर वर्तमान कांग्रेस सरकार केंद्र को कोसने में कोई कसर छोड़ती नहीं।

Advertisement

केंद्र ने हाल ही में हिमाचल को कृषि सिंचाई योजनाओं के लिए 141.76 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। आने वाले समय में और भी बड़ी परियोजनाओं प्रदेश को मिलने जा रही है। जिन योजनाओं को केंद्र सरकार ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है वह हमीरपुर व मंडी जिलों के लिए है। मंडी जिला के सुंदरनगर व कुछ अन्य क्षेत्रों में छोटी व मध्यम सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी, जिनसे वहां पर खेती को बल मिलेगा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत यह मंजूरी प्रदेश को मिली है। किसानों के लिए इस योजना का बेहद ज्यादा लाभ मिलता है। क्लस्टर के हिसाब से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए इस योजना में प्रावधान किया जाता है। ऐसी 14 स्कीमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने मंजूर कर दी है, जिसका पैसा जल्दी ही प्रदेश को मिल जाएगा।

Advertisement

कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के बनखंडी में 619 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अत्याधुनिक प्राणी उद्यान स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना तीन चरणों में विकसित की जाएगी। पहले चरण में प्रोजेक्ट को दिसंबर 2024 तक कार्यशील करने की योजना है। इस प्राणी उद्यान में पर्यटकों को प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता का अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त होगा। यह स्पष्ट करता है कि केंद्र की ओर से हिमाचल को कोई कमी है नहीं।
बाकी जाग जाए रहे हैं वर्तमान कांग्रेस सरकार सभी मोर्चों पर फेल है। गारंटी से लेकर विकास प्रदेश में सब फेल है।
कांग्रेस की विफलता बनेगी भाजपा की जीत का आधार।

बैठक में पांचों मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000