कांगड़ा लघु चित्रकला भारत की महान कलात्मक परंपराओं में विशिष्ट स्थान रखती है: राज्यपाल – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा लघु चित्रकला भारत की महान कलात्मक परंपराओं में विशिष्ट स्थान रखती है: राज्यपाल

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय कला शिविर के दौरान तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। शिविर का विषय था— “कांगड़ा लघु चित्रकला में लोक एवं ग्रामीण जीवन का चित्रण : स्वदेशी भारतीय कलात्मक परंपराओं के परिप्रेक्ष्य”।

Advertisement

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कांगड़ा लघु चित्रकला भारत की महान कलात्मक परंपराओं में एक विशिष्ट स्थान रखती है और पहाड़ी चित्रकला शैली की श्रेष्ठतम अभिव्यक्तियों में से एक है। इसकी नाजुक कारीगरी, सूक्ष्म तूलिका-कार्य, रंगों के संतुलित प्रयोग तथा प्रकृति एवं मानवीय भावनाओं के संवेदनशील चित्रण के कारण इसे विश्वभर में सराहा जाता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारत की कलात्मक परंपराएं देश की सभ्यतागत मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान का प्रतिबिंब हैं तथा इन्हें संरक्षित और प्रोत्साहित करना आवश्यक है। कला पीढ़ियों को जोड़ने और समाज को अपनी विरासत से जुड़े रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

राज्यपाल ने संस्थान द्वारा आयोजित कला शिविर की सराहना करते हुए कहा कि पारंपरिक कलाकार स्वदेशी कला रूपों के वास्तविक संरक्षक हैं और इन परंपराओं को जीवित रखने के लिए उन्हें अधिक समर्थन और सम्मान मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा चित्रकला ने महाराजा संसार चंद के संरक्षण में अपनी सर्वोच्च ऊंचाइयों को प्राप्त किया और विश्व स्तर पर ख्याति अर्जित की। संरक्षण प्रयासों का उद्देश्य केवल पुरानी कलाकृतियों को सुरक्षित रखना ही नहीं, बल्कि उन कलाकारों और समुदायों को भी सशक्त बनाना होना चाहिए जो आज भी इन परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक हिमांशु चतुर्वेदी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि वरिष्ठ कलाकार धनी राम ने स्वदेशी कला परंपराओं के संरक्षण के महत्व पर अपने विचार रखे। अंत में डॉ. राजीव मिश्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के बाद राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक निरंतरता के प्रतीक के रूप में संस्थान परिसर में चिनार का पौधा भी रोपा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000