कांगड़ा में अमानवीयता की हद: आटे की गोली समझकर गाय ने खाया विस्फोटक, जबड़ा उड़ा – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा में अमानवीयता की हद: आटे की गोली समझकर गाय ने खाया विस्फोटक, जबड़ा उड़ा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में बेजुबान पशुओं के साथ क्रूरता का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बरियाल और पनालथ के बाद अब फारियां पंचायत के नजदीक पौंग झील क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री खाने से एक पालतू और गाभिन गाय का जबड़ा बुरी तरह से उड़ गया। इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार काे फारियां निवासी कृष्ण कुमार की गाभिन गाय चरते हुए झील के किनारे पहुंच गई। वहां शिकारियों या अवैध खेती करने वालों द्वारा वन्य प्राणियों और प्रवासी पक्षियों को मारने के लिए रखे गए विस्फोटक (आटे की गोलियों में छिपाकर) को गाय ने जैसे ही मुंह में डाला ताे जोरदार धमाका हुआ। इससे गाय का जबड़ा बुरी तरह फट गया।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
यह कोई पहली घटना नहीं है। क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। 3 दिन पहले (11 दिसम्बर) पनालथ में इसी तरह के विस्फोट से 2 पालतू गाऊएं बुरी तरह घायल हो गई थीं। वहीं 6 महीने पहले बरियाल में भी एक गाय का जबड़ा इसी तरह के विस्फोट में उड़ गया था, जिसकी बाद में पालमपुर वेटरनरी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
पौंग झील किनारे अवैध रूप से हाे रही खेती
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पौंग झील के किनारे अवैध रूप से गेहूं की खेती की जा रही है#Kangra

#Jawali

#PongLake

#AnimalCruelty

#SaveAnimals

#BezubaanKiCheekh

#ExplosiveTrap

#IllegalActivities

#WildlifeCrime

#JusticeForAnimals

#HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000