एक छोटी सी प्रेम कहानी : युवक ने सोलन में तो युवती ने शिमला में दी जान, दोनों सिरमौर के एक ही गांव के थे रहने वाले। – भारत केसरी टीवी

एक छोटी सी प्रेम कहानी : युवक ने सोलन में तो युवती ने शिमला में दी जान, दोनों सिरमौर के एक ही गांव के थे रहने वाले।

शिमला। पिछले दिनों सोलन में फांसी के फंदे पर लटक कर जान देने वाले लड़के की प्रेमिका ने भी शिमला में समर हिल के जंगल में पेड़ से लटक कर जान दे दी है। दरअसल राजधानी शिमला के पास समरहिल के जंगलों में 20 साल की युवती का शव बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस को शव की प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है लेकिन कुछ भी कहे से पूर्व पुलिस एक बार पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख लेना चाहती हैै।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। फिलहाल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रमौर जिले की रहने वाली लड़की अपने ही गांव के एक लड़के से प्रेम करती थी। चर्चा है कि एक ही गांव के होने के कारण दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को भी थी। बताया जा रहा है कि कुछ वक्त से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी जिसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी से शादी करने से इनकार कर दिया था। प्रेमिका के शादी से इनकार करने के बाद युवक सोलन आ गया और यहां एक पंक्चर की दुकान में काम करने लगा। उसने सोलन में कमरा किराए पर लेकर रहना शुरू किया। लेकिन पिछले दिनों उसका शव कमरे के बाहर बरामदे में एक दुपट्टे से लटका मिला।

Advertisement

इसके बाद शिमला के समरहिल के जंगल में 20 साल की युवती का शव पेड़ से लटका मिला है। समरहिल पुलिस चौकी को जंगल में एक युवती का शव मिलने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भिजवाया था।बताया जा रहा है कि युवती अपने भाई के पास रहने के लिए शिमला आई हुई थी। युवती का भाई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। भाई की शिकायत पर ही पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है। शिमला एसपी संजीव गांधी ने बताया कि शिमला के समरहिल में एक युवती के सुसाइड का मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपेार्ट आने से पहले कुछ कहना जल्दबाजी होगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000