कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक

****

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। धर्मशाला में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार, बनखंडी में जू निर्माण, पौंग झील में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं और ढगवार में अत्याधुनिक मिल्क प्लांट की योजनाओं की प्रगति पर वे खुद नजर रखेंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे की हवाई पट्टी का विस्तार 1376 मीटर से 3010 मीटर किया जाएगा, जिससे बड़े विमान भी लैंडिंग कर सकेंगे। इसके लिए 8 पंचायतों के 14 राजस्व गांवों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया चल रही है। मार्च 2025 से हवाई जहाज की उड़ानें शुरू होंगी।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि कांगड़ा जिला में सड़कों के फोर-लेनिंग और पालमपुर में हेलीपोर्ट के निर्माण कार्य पर भी जोर दिया जा रहा है। साथ ही, कांगड़ा के ढगवार में 225 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मिल्क प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।

Advertisement

बैठक में आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली, विधायक नीरज नैयर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000