कांगड़ा के 348 शराब ठेके अब ऑनलाइन नीलाम, 3 मार्च को होगा बड़ा ई-ऑक्शन मुकाबला – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा के 348 शराब ठेके अब ऑनलाइन नीलाम, 3 मार्च को होगा बड़ा ई-ऑक्शन मुकाबला

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*ऑनलाइन नीलाम होंगे कांगड़ा के 348 शराब ठेके, ई-ऑक्शन से तय होंगे लिकर किंग, आज से शुरू होगी प्रक्रिया*

Advertisement

प्रदेश मेें आज से शुरू होगी प्रक्रिया; अब ई-ऑक्शन से तय होंगे लिकर किंग, वर्षों से चली आ रही पारंपरिक प्रणाली को अलविदा

Advertisement

हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस वर्ष शराब के ठेकों की नीलामी प्रक्रिया में एक क्रांतिकारी बदलाव करते हुए डिजिटल राह पकड़ी है। वर्षों से चली आ रही पारंपरिक पर्ची व खुली बोली प्रणाली को अलविदा कहते हुए प्रदेश सरकार ने पहली बार ई-ऑक्शन प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है।

इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा केंद्र राजस्व जिला कांगड़ा बनने जा रहा है, जहां पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है
अब ठेकेदारों को बंद कमरों में बोली लगाने के बजाय ऑनलाइन माध्यम से अपना दम दिखाना होगा। अकेले कांगड़ा में कुल 348 शराब ठेके शामिल हैं, जिनमें चार विशिष्ट देशी झोल के ठेके भी शामिल हैं। सरकार ने इस बार राजस्व को ध्यान में रखते हुए इन ठेकों का न्यूनतम आरक्षित मूल्य 283.75 करोड़ रुपए निर्धारित किया है। विभाग का मानना है कि डिजिटल प्रक्रिया अपनाने से न केवल बोलीदाताओं के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, बल्कि सरकारी खजाने में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है

तीन मार्च को होगा महामुकाबला
आवेदनों के बाद दस्तावेजों के सफल सत्यापन के बाद तीन मार्च का दिन कांगड़ा के आबकारी इतिहास में बेहद महत्त्वपूर्ण होगा। इस दिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ई-ऑक्शन के माध्यम से अंतिम बोली लगाई जाएगी। जो भी आवेदक पोर्टल पर सर्वाधिक बोली लगाएगा, संबंधित ठेका या यूनिट उसी के नाम आबंटित कर दी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000