कांगड़ा के इंदौरा में चिट्टे की खेप बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा के इंदौरा में चिट्टे की खेप बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

 

पुलिस थाना इंदौरा की टीम ने मंड क्षेत्र के मंड मझवांह में दबिश देते हुए एक व्यक्ति के घर से 7.87 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, इंदौरा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, इस दौरान सूचना मिली कि मझवांह में एक व्यक्ति नशे का कारोबार कर रहा है।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और आरोपी के घर से चिट्टा बरामद किया।

आरोपी की पहचान फकरुद्दीन पुत्र स्वर्गीय हसनद्दीन, निवासी मझवांह, उप-तहसील ठाकुरद्वारा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

इंदौरा पुलिस ने स्थानीय लोगों से नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने की अपील की है, ताकि क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके।

#KangraPolice #Indora #DrugFreeHimachal #ChittaSeAzaadi #NDPSAct #HimachalCrimeNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000